फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   accident

टहलते समय कार की चपेट में आने से सेवानिवृत्त अमीन की मौत

Sun, 14 Nov 2021 12:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
accident
बरसाथ-बरडीहा मार्ग पर हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। भटनी थाना क्षेत्र के बरसाथ-बरडीहा मार्ग पर शनिवार की सुबह टहल रहे सिंचाई विभाग के एक सेवानिवृत्त अमीन कार की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने उनको जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया।
खुखुंदू थाना क्षेत्र के बरडीहा गांव निवासी सीता राम यादव(80) सिंचाई विभाग में अमीन के पद से रिटायर्ड हुए हैं। हर रोज की तरह सुबह गांव के पास बरसाथ- बरडीहा मार्ग टहलने के बाद सड़क के किनारे आराम करने के लिए बैठे हुए थे। इसी कार की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। यह देख आसपास के लोगों ने कार चालक को दौड़कर पकड लिया और पुलिस को सूचना दी। जबकि घायल को परिजन जिला अस्पताल लेकर आए, जहां रास्ते में लाते समय उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं ग्रामीणों ने चालक को पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन

दुकान में घुसी बोलेरो
देसही देवरिया। महुआडीह चौराहा पर शुक्रवार रात को एक अनियंत्रित बोलेरो एक चाय की दुकान में घुस गई। संयोग ही रहा की कोई चपेट में नहीं आया। हालांकि इससे काफी क्षति हुई है। महुआडीह थाना, स्थानीय चौराहा पर शुक्रवार की रात को बलटिकरा से हाटा की तरफ जा रही एक बोलेरो वाहन सड़क किनारे लगे ठेला को टक्कर मारते हुए बैजू के चाय की दुकान में जा घुसी। दुकान पर काम करने वाले किसी तरह भागकर जान बचई। इसमें ठेला, बाइक, काउन्टर, ब्रेंच सहित काफी सामान टूट गया। बैजु ने बताया कि करीब एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर थाने गई। एसओ कवींद्र नाथ सिंह ने बताया कि चारपहिया गाड़ी अनियंत्रित होकर दुकान में घुस गई थी। वाहन को कब्जे में ले ली गई है। दुकानदार ने अभी तहरीर नहीं दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में बाइक सवार घायल
भागलपुर। मईल थाना क्षेत्र के भागलपुर कस्बा निवासी अंसार मुहम्मद पुत्र पीर मुहम्मद शुक्रवार देर शाम देवरिया से घर बाइक से आ रहे थे। खुखुंदू थाना क्षेत्र के महुई श्रीकांत गांव के पास पहुंचे थे कि सामने से आ रही बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। जिससे वे घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को देवरिया जिला चिकित्सालय भेजा। वहां स्थिति चिंताजनक देख डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद गोरखपुर रेफर कर दिया। वहां से हालत में सुधार नहीं होने पर पीजीआई रेफर कर दिया गया।

गिट्टी लदा ट्रक पलटा
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। क्षेत्र के करायल शुक्ल-पुरैना शुक्ल मार्ग स्थित धान क्रय केंद्र के निकट गिट्टी लदी ट्रक पलट गया। संयोग अच्छा रहा कि चालक बाल-बाल बच गया। राहगीरों ने किसी तरह चालक को बाहर निकाल इलाज के लिए भेजा। शनिवार को करायल-पुरैना शुक्ल मार्ग पर गिट्टी लदा ट्रक पलट गया। हादसा देख आसपास के लोग जुट गए। ग्रामीणों ने दरवाजा तोड़कर किसी तरह ट्रक में फंसे चालक चंदेल को बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि मार्ग पर प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अंतर्गत सड़क निर्माण कार्य कराया जा रहा है। जिसके लिए ट्रक गिट्टी लेकर आ रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed