फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   accident

मां के साथ टहलने गई मासूम की हादसे में मौत

Thu, 04 Nov 2021 12:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Nov 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
accident
बोलेरो ने पीछे से लिया चपेट में, एसओ बोले- वाहन की हो रही तलाश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बघौचघाट। मां के साथ मंगलवार रात में सड़क पर टहल रही मासूम बच्ची को बोलेरो ने पीछे से चपेट में ले लिया। इससे बलिका गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पथरदेवा ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
बघौचघाट बजरहा निवासी शहाबुद्दीन की पत्नी व मासूम बच्ची आफिया (5) बघौचघाट-बजरहा मार्ग पर टहल रहीं थीं। मलसी की तरफ से आ रही बोलेरो ने बालिका को पीछे से चपेट में ले लिया। इससे बच्ची सड़क पर गिरकर तड़पने लगीं। ग्रामीण और परिजन एंबुलेंस से उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए।जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।परिजनों ने बुधवार सुबह उसे दफना दिया। घर के लोगों ने बताया कि मासूम बच्ची थी। इसी वजह से पोस्टमार्टम नहीं कराया गया। थाना प्रभारी नरेन्द्र प्रताप राय ने बताया कि परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया है।गाड़ी की तलाश की जा रही हैं।
विज्ञापन

बाइक की चपेट में आने से एक घायल
बघौचघाट। मलसी चौराहा पर बुधवार शाम को हुई जिसमें नोनिया पट्टी मोड़ पर अमान्नूलाह पुत्र नबी हसन बकरी चरा रहे थे। इसी दौरान एक बाइक सवार ने चपेट में ले लिया। जिससे वह घायल हो गए। इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed