फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Absconding accused arrested in murder case

Deoria News: हत्या के मामले में फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार

Fri, 18 Aug 2023 11:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 18 Aug 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
Absconding accused arrested in murder case
देवरिया। तरकुलवा थानाक्षेत्र के फरेंदहा गांव के एक अधेड़ की हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी बशरुद्दीन को पुलिस ने शुक्रवार को देवरिया-कसया मार्ग पर खनुआ पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में एक आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुका है। तीन आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। पकड़े गए हत्यारोपी को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। थानाक्षेत्र के भेलीपट्टी गांव स्थित एक ईंट-भट्ठे के पास 18 जून को फरेंदहा गांव निवासी उमेश यादव (50) का शव मिला था। इस मामले में मृतक के बेटे पवन कुमार यादव की तहरीर पर पुलिस ने ईंट-भट्ठा मालिक फरेंदहा गांव निवासी हामिद अंसारी, नूरुद्दीन, अदद्दू, बशरुद्दीन व भेलीपट्टी गांव निवासी सुनील निषाद के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बशरुद्दीन को खनुआ पुल के पास से दबोच लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed