{"_id":"629ba85032ae19696f742973","slug":"abscond-from-police-lockup-accused-arrested-salempur-news-gkp43925332","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकअप तोड़कर फरार आरोपी और दो दोस्तों को भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकअप तोड़कर फरार आरोपी और दो दोस्तों को भेजा जेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लॉकअप तोड़कर फरार आरोपी और दो दोस्तों को भेजा जेल
सलेमपुर। मझौलीराज चौकी का लॉकअप तोड़कर फरार ट्रैक्टर चोरी के आरोपी और उसके दो साथियों को कोतवाली पुलिस ने जेल भेज दिया। मुखबिर की सूचना पर शनिवार की सुबह चौकी इंचार्ज ने हमराहियों के साथ जिरासो मोड़ से उसे और उसके दो दोस्तों को चोरी की बाइक व तमंचा के साथ गिरफ्तार किया।
मझौलीराज नगर के किला चौराहा स्थित पुलिस चौकी के समीप राम प्रदीप मौर्य का गिट्टी, बालू व सीमेंट आदि की दुकान और घर है। वह 28 मई की रात ट्रैक्टर-ट्राली पुलिस चौकी के गेट पर पेड़ के नीचे खड़ाकर घर में सो गए थे। पुलिस का कहना है कि मौका देख अभिमन्यु मद्धेशिया ट्राली छुड़ाकर ट्रैक्टर लेकर भाग निकला। वह मठिया टोला के योगेंद्र यादव के घर के पास पहुंचा था कि ट्रैक्टर दरवाजे में टकरा गया। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंच गए। भीड़ देखकर अभिमन्यु भागने लगा। लोगों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। पूछताछ में पता चला कि वह ट्रैक्टर चुरा कर ले जा रहा था। लोगों ने उसकी धुनाई कर चौकी प्रभारी अभिषेक तिवारी को सौंप दिया था। जब सुबह लोग पहुंचे तो पता चला कि रात में ही लॉकअप का दरवाजा तोड़कर आरोपी फरार हो गया है और पुलिस चौकी के किसी सुरक्षा कर्मी को इसकी भनक तक नहीं लगी है। अमर उजाला ने 30 मई के अंक में इसे प्रमुखता से प्रकाशित किया। खबर को संज्ञान में लेकर सीओ विनय कुमार यादव ने गिरफ्तारी की जिम्मेदारी कोतवाल नवीन कुमार मिश्र को सौंपी। शनिवार को चौकी इंचार्ज अभिषेक तिवारी, कमलेश्वर यादव व शंभू सिंह ने ट्रैक्टर चोरी के आरोपी अभिमन्यु मद्धेशिया तथा उसके साथी मुकेश व विकास मद्धेशिया को चोरी की एक बाइक के साथ गिरफ्तार किया। अभिमन्यु मद्धेशिया के पास से तमंचा बरामद किया गया। कोतवाली पुलिस ने मेडिकल परीक्षण कराने के बाद सभी को जेल भेज दिया।