{"_id":"6944513d7df8bbc5aa0e2937","slug":"abhishek-kumar-receives-chetan-chauhan-award-in-taekwondo-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-170361-2025-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: अभिषेक कुमार को ताइक्वांडो में मिला चेतन चौहान अवार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: अभिषेक कुमार को ताइक्वांडो में मिला चेतन चौहान अवार्ड
Fri, 19 Dec 2025 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 19 Dec 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। रविंद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे अभिषेक कुमार को दिल्ली में चेतन चौहान राइजिंग स्टार ताइक्वांडो अवार्ड से सम्मानित किया गया है। ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट जफर इकबाल और संगीता चेतन चौहान ने उन्हें सम्मानित किया।
क्रीड़ाधिकारी अनुराग श्रीवास्तव ने बताया कि अभिषेक कुमार ने ताइक्वांडो प्रशिक्षक गिरीश चंद्र सिंह की देखरेख में प्रशिक्षण प्राप्त करते हुए 2023 नई दिल्ली में राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता था। इस होनहार ने साल 2024 में 67वां स्कूल गेम्स मध्य प्रदेश के बैतूल में उत्तर प्रदेश की तरफ से हिस्सा लिया था। साल 2025 ओपेन नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो संघ द्वारा आयोजित ओपेन राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैम्पियनशिप लखनऊ में रजत पदक जीता था।
जिला ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष डाॅ. संजय कानोडिया, प्रचुर शुक्ला, देवरिया क्रिकेट एसोसिएशन के नागेन्द्र त्रिपाठी, प्रशिक्षक अवधेश यादव, लालू यादव, शकील अहमद, दिवाकर मणि त्रिपाठी, विजय कुमार पाल आदि ने बधाई दी है।