फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   aayushman card bearer delevery will not be allowo in orivate hospitals

Deoria News: निजी अस्पतालों में आयुष्मान कार्ड पर नहीं होगा आपॅरेशन से प्रसव

Sun, 04 Dec 2022 02:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sun, 04 Dec 2022 02:37 PM IST
सार

केंद्र सरकार ने गरीबों को चिकित्सकीय मदद के लिए आयुष्मान कार्ड जारी किया है। इसके तहत कार्ड धारक को पांच लाख रुपये तक की इलाज की सुविधा है। अब तक इलाज के अलावा महिलाएं व तीमारदार निजी अस्पताल में आपॅरेशन से होने वाले प्रसव की स्थिति में आयुष्मान कार्ड का इस्तेमाल कर लाभ उठाते थे।

विज्ञापन
aayushman card bearer delevery will not be  allowo in orivate hospitals
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : amar ujala

विस्तार

आयुष्मान कार्ड से निजी अस्पतालों में ऑपरेशन से होने वाला प्रसव बंद हो गया है। इससे गर्भवतियों को खुद खर्च उठाना पड़ रहा है। स्टेट एजेंसी फॉर कंप्रेसिव हेल्थ एंड इंटीग्रेटेड ने आदेश जारी कर आयुष्मान कार्ड के दायरे से निजी अस्पतालों में होने प्रसव के खर्च को हटा दिया है। इससे निजी अस्पतालों में प्रसव कराने वालों को झटका लगा है।

विज्ञापन


केंद्र सरकार ने गरीबों को चिकित्सकीय मदद के लिए आयुष्मान कार्ड जारी किया है। इसके तहत कार्ड धारक को पांच लाख रुपये तक की इलाज की सुविधा है। अब तक इलाज के अलावा महिलाएं व तीमारदार निजी अस्पताल में आपॅरेशन से होने वाले प्रसव की स्थिति में आयुष्मान कार्ड का इस्तेमाल कर लाभ उठाते थे। इसके एवज में सरकार की ओर से हर प्रसव पर 11,500 रुपये दिए जाते थे।
विज्ञापन


इसमें ऑपरेशन से प्रसव, सात दिन तक भर्ती कर दवा, खाना व बच्चे की देखभाल की जिम्मेदारी होती थी, लेकिन निजी अस्पतालों में ऑपरेशन से होने वाले प्रसव में आयुष्मान कार्ड के इस्तेमाल को बंद कर दिया गया है। स्टेट एजेंसी फॉर कंप्रेसिव हेल्थ एंड इंटीग्रेटेड सर्विस लखनऊ के जनरल मैनेजर ने सभी प्राइवेट अस्पतालों को आदेश जारी कर ऑपरेशन से होने वाले प्रसव पर मिलने वाले खर्च को आयुष्मान कार्ड के दायरे से हटा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में आयुष्मान कार्ड धारकों के लिए छह निजी अस्पतालों को अनुमति दी गई थी।

इस आदेश के बाद प्राइवेट अस्पतालों में ऑपरेशन से प्रसव कराने वाले आयुष्मान कार्ड धारकों को लाभ नहीं मिल पाएगा। अब यह सुविधा सरकारी अस्पतालों में ही मिलेगी। मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा प्रभारी डॉ. एचके मिश्रा ने बताया कि महिला अस्पताल में पांच से छह प्रसव ऑपरेशन से होते हैं। यह संख्या बढ़ भी जाती है। यहां चिकित्सक हैं। कार्डधारकों के लिए सुविधाएं उपलब्ध हैं।

सरकारी चार अस्पतालों में मिलेगी सुविधा
आयुष्मान कार्ड धारक को ऑपरेशन से प्रसव के लिए सरकारी चार अस्पताल में सुविधा का लाभ मिल सकेगा। इसके लिए मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला महिला अस्पताल, सीएचसी सलेमपुर, भटनी, रुद्रपुर, बरहज चिह्नित किए गए हैं।

जिले में बने हैं 3,68,218 आयुष्मान कार्ड
प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (आयुष्मान भारत) के तहत 10,93,515 लाभार्थियों को चयनित किया गया है। इसमें 3,68,218 लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए हैं। जबकि 25,406 लोगों ने योजना के तहत विभिन्न बीमारियों का इलाज कराकर लाभ उठाया है।


सरकारी अस्पतालों में आयुष्मान कार्ड धारकों के लिए ऑपरेशन से प्रसव की सुविधा उपलब्ध होगी। निजी अस्पतालों में यह सुविधा बंद कर दी गई है। अब उन्हें धनराशि का भुगतान नहीं किया जाएगा। जिले में चार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों तथा जिला महिला अस्पताल में कार्ड धारकों को लाभ मिलेगा। -डॉ. सुरेंद्र कुमार चौधरी, डीटीओ व आयुष्मान भारत के नोडल अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed