{"_id":"573211d94f1c1b160591a489","slug":"aap-dharna","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत चेक के लिए ‘आप’ का धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत चेक के लिए ‘आप’ का धरना
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
Updated Tue, 10 May 2016 10:22 PM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर तहसील में सूखा राहत चेक जारी करने को लेकर धरना देते आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को तहसील परिसर में किसानों को सूखा राहत चेक नहीं बांटने को लेकर धरना दिया। धरने पर बैठे आप कार्यकर्ताओं ने प्रशासन पर किसानों में इमदाद बांटने में लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने प्रदेश सरकार की ओर से जारी राहत धनराशि किसानों में जल्द नहीं बांटे जाने पर जिले भर में आंदोलन करने की चेतावनी दी।
पार्टी के जिला संयोजक ई. आरएस राय ने कहा कि रुद्रपुर क्षेत्र के किसान आपदा की तीन बार मार झेल कर बर्बाद हो चुके हैं। सूखा राहत का धन तो दूर अब तक अधिकांश किसानों में ओलावृष्टि का राहत चेक नहीं दिया गया। किसानों की समस्या को लेकर रुद्रपुर में प्रशासन लापरवाह बना हुआ है। नगर के किसानों में कोई राहत चेक नहीं दिया गया। प्रशासन किसानों में राहत बांटने में भी भेदभाव कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों में बांटी जाने वाली सहायता राशि को जारी करने को लेकर बयान दे रही है और प्रशासन ने अब तक एक भी किसानों में धन नहीं दिया।
जिला सचिव अशोक गुप्ता ने कहा कि आग से पीड़ित किसानों के खेतों का प्रशासन ने रिपोर्ट तक तैयार नहीं की है। किसानों की दुर्दशा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। देश के अन्नदाता को न्याय दिलाने के लिए आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेंगे। धरने पर बैठे लोगों ने उपजिलाधिकारी राकेश सिंह को मांग पत्र दिया। धरना देने वालों में अनिल पांडेय, रामकिशोर चौहान, अवधेश यादव, पुरुषोत्तम शर्मा, नागेंद्र पटेल, घनश्याम सिंह, दीपू शर्मा आदि शामिल रहे।