{"_id":"5f00a8428ebc3e434133917a","slug":"aaganbadi-worker-found-positive-deoria-news-gkp356964915","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता निकली कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता निकली कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
आंगनबाड़ी कार्यकत्री के संक्रमित होने के बाद बंद हुआ बाल विकास परियोजना कार्यालय
- फोटो : DEORIA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता निकली कोरोना पॉजिटिव
तीस जून को ब्लॉक की बैठक में आई थी, बाल विकास पुष्टाहार विभाग में हड़कंप
सरांव में 22 वर्ष के युवक को कोरोना
अमर उजाला ब्यूरो
रुद्रपुर। थाना और अस्पताल के बाद रुद्रपुर में विकास खंड कार्यालय भी कोरोना की चपेट में आ गया है। शनिवार को विकास खंड कार्यालय परिसर में स्थित बाल विकास पुष्टाहार विभाग की एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा कि कार्यकर्ता की ओर बुलाई गई बैठक में हिस्सा ली है। बैठक में क्षेत्र की सभी कार्यकर्ता और सहायिका को बुलाया गया था।
पॉजिटिव कार्यकर्ता के गांव जंगल डोमलडिला को सील कर दिया गया है। बीडीओ ने गांव में छिड़काव कराने और कार्यकर्ता की मकान को सैनिटाइज कराने का निर्देश दिए हैं। रुद्रपुर ब्लॉक के 86 गांवों मे 207 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और इतनी ही सहायिकाएं काम कर रही हैं। उन्हें गांव की निगरानी समितियों में रखा गया है। कोरोना काल में कार्यकर्ता और सहायिका डोर-टू-डोर पुष्टाहार बांटने का काम कर रही है। उन्हें गांव की गर्भवती और धात्री महिलाओं का ख्याल भी रखना है। ऐसे में एक कार्यकर्ता के पॉजिटिव आने के बाद संक्रमण बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। पॉजिटिव कार्यकर्ता के घर मई में एक शख्स मुंबई से आया था। मुंबई से आए शख्स का कोरोना टेस्ट पहले ही निगेटिव आया है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद गांव में काम कर रही अन्य कार्यकर्ता और सहायिकाओं को संक्रमण की चिंता सता रही है। इस बाबत सीडीपीओ सावित्री सुधा ने कहा कि कार्यकर्ता की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से ब्लॉक कार्यालय को दो दिन के लिए बंद कर दिया गया है। सभी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को कोरोना टेस्ट कराने के निर्देश दिए गए हैं। करीब 50 कार्यकर्ताओं ने शनिवार को टेस्ट के लिए नमूना दिया। वहीं, एकौना थाना क्षेत्र के सरांव गांव में एक 22 वर्ष के युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह 22 जून को मुंबई से गांव आया था। वह मुंबई में एक बैैंक में काम करता है। रिपोर्ट आने के बाद गांव को सील कर सैनिटाइज कराया जा रहा है।
शिक्षकों में कोरोना की दहशत, स्कूल बंद करने की मांग
देवरिया। उत्तर प्रदेश जूनियर हाईस्कूल पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ बेसिक शिक्षा अपर मुख्य सचिव को संबोधित मांग पत्र डीएम को दिया। स्कूल जाने वाले शिक्षकों में संक्रमण फैलने का खतरा बताते हुए 31 जुलाई तक स्कूलों को बंद करने की मांग की। जिलामंत्री नंदलाल ने कहा कि एक जुलाई से परिषदीय स्कूल खुल गए हैं। शिक्षक भी ड्यूटी पर जा रहे हैं। जिन स्कूलों को क्वारंटीन सेंटर बनाया गया है। उन स्कूलों को सैनिटाइज भी नहीं कराया गया। दूसरे जिले से आने वाले शिक्षकों को आवास देने से मकान मालिक मुंह मोड़ रहे हैं। इसकी वजह से शिक्षकों को परेशानियों से गुजरना पड़ रहा है। भारत सरकार गृह मंत्रालय मानव संसाधन विकास मंत्रालय की ओर से 30 जून को आदेश जारी किया गया कि कोरोना संक्रमण काल को देखते हुए 31 जुलाई तक शिक्षण संस्थान को बंद किया जाए। इस दौरान विनोद सिंह, अखिलेश मिश्र, श्यामदेव यादव, हृदयानंद भारती, अमरनाथ वर्मा, सुनीता सिंह, बालेंदु मिश्र, कृपानरायण सिंह, नरेंद्र सिंह, हरिशंकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विशेष सचिव ने पीएचसी व सीएचसी का किया निरीक्षण
भाटपाररानी। कोविड-19 का हाल जानने शनिवार को विशेष सचिव भाटपाररानी पहुंचे। उन्होंने पीएचसी व सीएचसी का निरीक्षण कर जानकारी ली। बुखार, सांस फूलने में दिक्कत होने वाले मरीजों की जांच के निर्देश दिए। साथ में एसडीएम सौरभ सिंह, एसीएमओ सुरेंद्र सिंह, भाटपाररानी प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुरारी राय मौजूद रहे।