फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   a yuth death case

Deoria News: युवक की मौत के बाद गांव में तनाव, पांचवें दिन भी चले ईंट पत्थर

Mon, 19 Jun 2023 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 19 Jun 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
a yuth death case
देवरिया। श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के मिश्रौली खास गांव में पांच दिन पहले युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के पांच दिन बाद भी गांव में माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। रविवार को भी मृतक की पक्ष की महिलाओं व कुछ लोगों ने आरोपी की मां के साथ मारपीट की और ईंट पत्थर भी फेंके। आरोपी की मां उस समय पुलिस संरक्षण में कोटेदार के यहां से राशन लेकर अपने घर आ रही थी। घटना में पुलिस कर्मियों को भी चोट आई है। सूचना पर पहुंचे एसओ ने मामला शांत कराया।
विज्ञापन

गांव के अरविंद प्रसाद पुत्र स्व. महंगू की पांच दिन पहले संदिग्ध परिस्थिति में मौत के बाद गांव में तनाव है। पांचवें दिन दिन भी लोगों में आक्रोश रहा। इलाज कराने गए युवक पर परिजन हत्या की साजिश का आरोप लगा रहा हैं। आरोपी की मां की लोगों ने पिटाई कर दी। सूचना मिलने पर एसओ अनिल कुमार सिंह ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कर लोगों को दौड़ाया। इसके बाद मृतक पक्ष को बुलाकर समझाया बुझाया। मृतक की छोटी बहन कुमारी सुनंदा ने पुलिस को फिर तहरीर देकर आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने की मांग की। पीड़ित पक्ष का कहना था कि घटना के बाद वे केस दर्ज कराने थाने गए तो पुलिस ने डांट फटकार कर भगा दिया था। आरोप है कि पुलिस आरोपी को ही सुरक्षा प्रदान कर रही है। थानाध्यक्ष श्रीरामपुर अनिल कुमार सिंह ने बताया कि गांव में तनाव नहीं है। एहतियात के तौर पर गांव में उसी दिन से पुलिस बल तैनात है। आज कुछ लोगों ने गांव में उपद्रव मचाने की कोशिश की थी, लेकिन पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाल ली।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed