फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   a youth girl died in miserable conditions

संदिग्ध हाल में छात्रा की मौत

Thu, 06 Jan 2022 11:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
a youth girl died in miserable conditions
संदिग्ध हाल में छात्रा की मौत
विज्ञापन

रंजिश में जहर खिलाकर हत्या करने की मां ने दी नामजद तहरीर
इलाज के दौरान हुई मौत, विसरा सुरक्षित
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। बरियापुर थाना क्षेत्र के जटमलपुर गांव में पुरानी रंजिश में कुछ लोगों नेे एक दसवीं की छात्रा को बुधवार को जहर खिला दिया। हालत गंभीर देखकर परिजनों ने मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी में भर्ती कराया। जहां पर रात में छात्रा की इलाज के दौरान मौत हो गई। छात्रा की मां ने गांव के ही कुछ लोगों पर जहर देकर मार डालने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

बरियापुर थाना क्षेत्र के जटमलपुर गांव निवासी ज्योति (16) पुत्री उमेश गिरि गांव के पास स्थित एक स्कूल में कक्षा 10 की छात्रा थी। बुधवार की दोपहर में जहर खा लेने से उसकी तबीयत खराब हो गई। हालत गंभीर देखकर परिजनों ने अस्पताल पहुंचाया, जहां रात में करीब एक बजे उसकी मौत हो गई। परिजनों ने घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ज्योति की मां मीना देवी ने बरियापुर थाने में दी तहरीर में कहा है कि दो महिलाओं सहित छह लोगों ने उसकी बेटी को घर बुलाकर धोखे से जहर खिला दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। गांव निवासी नामजद लोगों पर आरोप है कि पुरानी रंजिश में इन लोगों ने घटना को अंजाम दिया है। ज्योति पांच बहनों में सबसे बड़ी थी, कोई भाई नहीं है। एसओ आशुतोष कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed