{"_id":"5f1338518ebc3e63b13abeda","slug":"a-youth-found-hang-in-barathi-salempur-news-gkp358647260","type":"story","status":"publish","title_hn":"आम के पेड़ से फंदे पर लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आम के पेड़ से फंदे पर लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन
फाइल फोटो मृतक सुनील पांडेय
- फोटो : SALEMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम के पेड़ से फंदे पर लटका मिला युवक का शव
मईल थानाक्षेत्र के बरठी गांव का रहने वाला था सुनील
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। मईल थाना के बरठी गांव के दक्षिण प्राथमिक विद्यालय के समीप बगीचे में आम के पेड़ से एक युवक का शव फंदे पर लटका मिला। शौच के लिए निकले लोगों ने शव देखकर गांव में सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाया और पंचनामे के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मईल थाना क्षेत्र के बरठी गांव निवासी स्व. राम नगीना पांडेय के पुत्र सुनील पांडेय (29) का शव शनिवार की अलसुबह गांव के दक्षिण प्राथमिक विद्यालय के समीप बागीचे में आम के पेड़ से फंदे पर लटका मिला। शौच के लिए गए लोगों ने शव देखकर गांव में सूचना दी। मौत की जानकारी मिलते ही घर में कोहराम मच गया। गांव के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची मईल पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सुनील पांडेय तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। वह मुंबई रहकर फोटोग्राफी का कार्य करता था। कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन के दौरान 16 मई को घर आया था। काफी दिनों से घर रहने के कारण आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। चार दिन पूर्व सलेमपुर के बिजली घर में मानदेय पर कार्य करना शुरू किया था। मौत की खबर से घर में कोहराम मच गया। छोटे भाई अंगद पांडेय का बुरा हाल था। वह बार-बार अचेत हो जा रहा था। इस बाबत एसओ मईल दीपक कुमार ने बताया कि शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।