फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   a youth died in miserable conditions

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत

Wed, 15 Jul 2020 11:03 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
a youth died in miserable conditions
भटौली बुजुर्ग गांव के नौगांवा टोले में रहता था हकीम अंसारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गौरीबाजार। भटौली बुजुर्ग गांव के नौगांवा टोला निवासी युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। भटौली बुजुर्ग गांव के नौगांवा टोला निवासी हकीम अंसारी(30) पुत्र रसूल खरोह चौराहे पर मुर्गा बेंचने का कार्य करता था। प्रतिदिन की तरह मंगलवार देर रात वह दुकान बंद कर बाइक से घर जा रहा था। नौगांवा मोड़ से आगे ईंट-भठ्ठे के समीप सड़क के किनारे गड्ढे बाइक लेकर गिर गया। गड्ढ़े में पानी भरा हुआ था। सुबह गांववालों ने देखा तो इसकी सूचना परिवारवालों के साथ ही स्थानीय पुलिस को दी। युवक की बाइक नीचे और वह उसके ऊपर गिरा हुआ था। गड्ढ़े में इतना पानी नहीं था कि वह डूब सके। ऐेसे में परिवारवालों ने अनहोनी की आशंका जताई है। हकीम की पत्नी अपने दो बच्चों सहित मायके गई थी। इसलिए रात को किसी ने उसे ढूंढा भी नहीं। प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह गौर ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed