फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   a youth body found

Deoria News: गौरीबाजार के इंडस्ट्रियल एरिया में मिला युवक का शव

Thu, 28 Mar 2024 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 28 Mar 2024 12:53 AM IST
विज्ञापन
a youth body found
पुलिस को परिजनों ने नहीं दी तहरीर, पुलिस अपने स्तर से जांच में जुटी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

देवरिया। गौरीबाजार के इंडस्ट्रियल एरिया में मंगलवार की देर रात एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक की मौत की वजह का पता नहीं चल पाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गौरीबाजार कस्बा के जलकल रोड वार्ड 6 धर्मशाला मोहल्ला निवासी भरत यादव (42) पुत्र स्व. गोवर्धन यादव रंगाई-पुताई का काम करता था। होली की शाम किसी काम से निकला था। देर शाम तक वापस नहीं लौटने पर परिवार के लोग चिंतित हो उठे। इधर-उधर खोजने पर कहीं पता नहीं चल रहा था। इसी बीच देर रात एक युवक का शव गोरखपुर-देवरिया मार्ग के किनारे कस्बा के इंडस्टि्रयल एरिया में मिलने की सूचना मिली।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे परिवार के लोगों ने शव की पहचान भरत के रूप में की। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पत्नी गीता के अनुसार, उसके पति का शव घर से करीब डेढ़ किमी दूर इंडस्ट्रियल एरिया में मिला। उसके पति के पैरों में चोट के निशान थे। पुलिस के मुताबिक, युवक की मौत की वजह पोस्टमार्टम से ही पता चल पाएगी। मुफलिसी में जीवन गुजार रहे भरत के दो पुत्र मूकबधिर राजकुमार (17), संदीप (15) व एक पुत्री तारा है। युवक की मौत से परिवार में होली की खुशी गम में बदल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार मिश्र ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस संदर्भ में तहरीर नहीं मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed