फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   a youth beaten

Deoria News: ईंट-पत्थर से युवक का सिर फोड़ा, केस दर्ज

Thu, 28 Mar 2024 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 28 Mar 2024 12:46 AM IST
विज्ञापन
a youth beaten
खुखुंदू थाना क्षेत्र के रुपई गांव का मामला, पुलिस ने तीन का शांतिभंग में किया चालान
विज्ञापन


फोटो समाचार..

संवाद न्यूज एजेंसी

खुखुंदू। थाना क्षेत्र के रुपई गांव में बुधवार को पुराने विवाद को लेकर कुछ लोगों ने एक युवक की पिटाई कर दी। आरोप है कि युवक जब बाइक से नीचे गिर गया तो हमलावरों ने ईंट-पत्थर से युवक के सिर पर वार कर सिर फोड़ दिया। युवक का इलाज देवरिया मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन लोगों को हिरासत में लिया है। हिरासत में लिए गए तीनों का पुलिस ने शांतिभंग में चालान किया है।

खुखुंदू थाना क्षेत्र के रुपई गांव निवासी रामू कुमार गोंड (22) अपनी बाइक से कहीं जा रहा था। वह अभी घर से करीब दो सौ मीटर दूर पश्चिम पोखरी के पास पहुंचा था कि कुछ लोगों ने बाइक रोक मारना-पीटना शुरू कर दिया। जब रामू जमीन पर गिर पड़ा तो हमलावरों ने सिर पर पत्थर से वार कर सिर फोड़ दिया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पत्नी पूनम देवी को भी हमलावरों ने मारा-पीटा और गोद में लिए बच्चे को छीनक गेहूं के खेत में फेंक दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल तीन लोगों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने रामू की तहरीर पर गांव के अर्जुन कुमार, विवेक कुमार, आलोक कुमार और कपिल गोंड के खिलाफ केस दर्ज किया है। इसके अलावा अर्जुन, विवेक और आलोक का शांति भंग में चालान किया गया है।
इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि मारपीट करने वालों पर केस दर्ज कर तीन का चालान कर दिया गया है। सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने बताया कि बालू हटाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट की बात सामने आई है। पुलिस केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई कर रही है।



दो महिलाओं समेत चार का चालान

खुखुंदू। थाना क्षेत्र के तिलौली उर्फ डेहरी गांव में पूर्व में हुए किसी केस को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। पुलिस ने दो पक्षों में हुई मारपीट के बाद दो महिलाओं समेत चार को हिरासत में लेकर उनका शांतिभंग में चालान किया है।

खुखुंदू थाना क्षेत्र के तिलौली उर्फ डेहरी गांव निवासी दीनानाथ और स्वामीनाथ के परिवार में बुधवार को पुराने किसी केस को लेकर विवाद होने लगा। दोनों परिवारों की महिलाएं और पुरुष आपस में विवाद करने लगे। मारपीट की खबर पर पहुंची पुलिस ने एक पक्ष से मुन्नी गोंड, दूसरे पक्ष से काशीनाथ, अंजली देवी और साधना कुमारी को हिरासत में लेकर थाने चली आई। इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि चारों का शांतिभंग में चालान किया गया है। पुराने मुकदमे को लेकर दोनों पक्ष आपस में मारपीट कर रहे थे। इसी के तहत कार्रवाई की गई है।

इनसेट...

खेत में काम कर रही महिला को पीटा

खुखुंदू। थाना क्षेत्र के बरवां उपाध्याय में खेत में काम कर रही एक महिला को कुछ लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। महिला ने थाने पहुंच तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।


खुखुंदू थाना क्षेत्र के बरवां उपाध्याय गांव निवासी सुशीला देवी बुधवार को अपने खेत में काम कर रही थी। इसी बीच पड़ोसी उनके खेत में खड़ी ईंट को गिराने लगे। जब सुशीला ने विरोध किया तो उन्हें मारपीट कर घायल कर दिया गया। सुशीला का कहना है कि पति के अस्वस्थ होने से पड़ोसी भूमि विवाद को लेकर हमेशा प्रताड़ित करते रहते हैं।
इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई होगी। सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने मामले से अनभिज्ञता जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed