फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   A Youngster died in a road accident.

Deoria News: सड़क हादसे में युवक की मौत

Mon, 23 Feb 2026 01:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
A Youngster died in a road accident.
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के बरवां उपाध्याय गांव का नितेश विश्वकर्मा (20) चार दिन पहले उड़ीसा में एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे इलाज के लिए वहां के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां घटना की देर-रात में ही उसकी मौत हो गई। चौथे दिन रविवार की सुबह जब उसका शव गांव पहुंचा तो परिवार में चीख-पुकार मच गई। खुखुंदू क्षेत्र के बरवां उपाध्याय गांव निवासी छोटेलाल विश्वकर्मा के तीन बेटो में नितेश विश्वकर्मा उम्र 20 वर्ष सबसे छोटा था। वह छह माह पहले ही घर से उड़ीसा के रावल किला के जबलपुर जिला में किसी दोस्त के पास काम करने गया था। नितेश वहां एक प्राइवेट कंपनी में फीटर के पद पर काम कर रहा था। बृहस्पतिवार को कंपनी की छुट्टी होने पर वह बाइक से निकला था। परिजनों का कहना है कि बाइक में पीछे से किसी चार पहिया अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। जिससे नितेश विश्वकर्मा बाइक से उछलते हुए सड़क पर जा गिरा। गंभीरावस्था में उसे वहां के लोगों ने जिला अस्पताल भेजवाया। जहां हालत गंभीर होने पर डाॅक्टर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिए। इलाज के दौरान कुछ घंटे बाद ही नितेश ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed