फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   A young woman was sexually exploited on the pretext of marriage and her money was snatched.

Deoria News: शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण, रुपये हड़पे

Mon, 13 Apr 2026 11:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 13 Apr 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
A young woman was sexually exploited on the pretext of marriage and her money was snatched.
सलेमपुर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती को शादी का झांसा देकर यौन शोषण और ठगी का मामला सामने आया है।
विज्ञापन

आरोप है कि झांसा देने वाले युवक ने युवती से करीब 3 लाख 26 हजार रुपये भी ले लिए। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने बलिया जिले के पुरी पकड़ी थाना क्षेत्र के धरमपुर मठिया गांव निवासी अतुल गिरी और उसके पिता जितेंद्र के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
पीड़िता के अनुसार, आरोपी अतुल ने शादी का भरोसा दिलाकर उसके साथ संबंध बनाए और लंबे समय तक उसका शोषण करता रहा। इस दौरान विभिन्न बहानों से उससे कुल 3.26 लाख रुपये भी ले लिए। जब युवती को धोखे का एहसास हुआ तो उसने विरोध किया।
विज्ञापन

मामले की जानकारी जब युवती के भाई को हुई और उसने आरोपी से पूछताछ की, तो आरोपी युवक ने अपने पिता जितेंद्र गिरी के साथ मिलकर उसे जान से मारने की धमकी दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed