फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   A young man who went to meet his girlfriend was beaten by his supporters.

Deoria News: प्रेमिका से मिलने गए युवक को पटीदारों ने पीटा

Sun, 02 Nov 2025 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 02 Nov 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
A young man who went to meet his girlfriend was beaten by his supporters.
तरकुलवा। थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की देर शाम प्रेमिका से मिलने उसके घर जाना प्रेमी को भारी पड़ा। प्रेमिका के पटीदारों ने प्रेमी को पकड़ कर उसकी पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, गौरी बाजार थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक की कुछ माह पहले थाना क्षेत्र के एक गांव की विधवा महिला से नजदीकियां बढ़ गईं।
बताया जा रहा है कि युवक अक्सर महिला से मिलने उसके घर आता-जाता रहता था। यह बात महिला के पटीदारों को नागवार गुजरती थी। हमेशा की तरह शनिवार की देर शाम में युवक प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंच गया।
विज्ञापन

इसकी भनक जब महिला के पटीदारों को लगी तो उन्होंने युवक को उसकी प्रेमिका के साथ पकड़ लिया। लोगों ने युवक की जमकर पिटाई शुरू कर दी।
इस बीच किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह युवक को लोगों की चंगुल से छुड़ाया और थाने ले आई। थाना प्रभारी मृत्युंजय राय ने बताया कि युवक से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला युवक के साथ रहने की जिद पर अड़ी हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed