फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   A young man who was out for a walk was beaten with a belt and his iPhone was snatched.

Deoria News: टहलने निकले युवक को बेल्ट से पीटकर आईफोन छीना

Mon, 15 Jul 2024 12:53 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jul 2024 12:53 AM IST
विज्ञापन
A young man who was out for a walk was beaten with a belt and his iPhone was snatched.
रामपुर कारखाना। करमैनी नाला पुल परटहलने निकले युवक पर बाइक सवार बदमाशों ने हमला बोल दिया। बेल्ट और चैन से पिटाई करने के बाद युवक से आईफोन छीन लिया। पुलिस मामले के जल्द खुलासा करने की बात कर रही है। रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के बभनौली गांव निवासी श्रवण शर्मा पुत्र केदार शर्मा मुंबई में प्राइवेट काम करता है। जबकि पिता देवरिया कसया मार्ग स्थित बभनौली मोड़ पर सैलून की दुकान चलाते हैं। शनिवार की रात भोजन करने के बाद श्रवण शर्मा डुमरी बभनौली पिच मार्ग पर टहलने निकला था। थाने पर दिए तहरीर के मुताबिक वह गांव से पश्चिम पुलिया के पास पहुंचा था कि चार बाइक पर सवार 10 बदमाश पहुंचे। बदमाशों ने बाइक रोककर बेल्ट और चैन से उसकी पिटाई शुरू कर दी। आरोप है कि बदमाशों ने श्रवण से 70000 रुपए वाला आईफोन छीन लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed