{"_id":"69b06c68379d282bdd08c8d9","slug":"a-young-man-was-injured-in-a-collision-between-two-bikes-and-was-referred-to-a-medical-college-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-176672-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: दो बाइकों की भिड़ंत में युवक घायल, मेडिकल कॉलेज रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: दो बाइकों की भिड़ंत में युवक घायल, मेडिकल कॉलेज रेफर
Wed, 11 Mar 2026 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 11 Mar 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
सलेमपुर। कोतवाली क्षेत्र के रामपुर बुजुर्ग मोड़ के समीप मंगलवार को दो बाइकों की टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार रामपुर बुजुर्ग गांव निवासी सुखबीर चौहान (25) पुत्र सुभाष चौहान मगहरा चौराहा की तरफ से आ रहे थे। इसी दौरान रामपुर बुजुर्ग मोड़ के पास दूसरी बाइक से भिड़ंत हो गई, जिससे वह घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां से चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया।