{"_id":"6a134570cbffdb1b940d3d23","slug":"a-young-man-was-found-unconscious-on-the-side-of-the-road-deoria-news-c-208-1-deo1022-182674-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: बेहोशी की हालत सड़क के किनारे मिला युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: बेहोशी की हालत सड़क के किनारे मिला युवक
Mon, 25 May 2026 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 25 May 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
भटनी। नगर के रेलवे क्राॅसिंग के पास रविवार को एक युवक संदिग्ध हालात में बेहोशी की अवस्था में सड़क के किनारे मिला। उसके शरीर और गले पर चोट के निशान हैं। उसका इलाज देवरिया स्थित मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
भटनी नगर के हतवा वार्ड निवासी राजेश बांसफोर (35) नगर पंचायत में सफाई कर्मी है। रविवार की दोपहर वह बाजार में कुछ कार्यवश जाने की बात कह घर से निकला। करीब डेढ़ बजे 116 नंबर रेलवे क्राॅसिंग के पास लहूलुहान बेहोशी की अवस्था में सड़क के किनारे लोगों ने देखा।
मौके पर जुटे लोग उसे इलाज के लिए सीएचसी ले गए, जहां गंभीर हालत देख डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पुलिस युवक के बेहोश होने के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। वहीं नगर में युवक पर धारदार हथियार से हमला करने की बात कही जा रही है। सीओ भाटपाररानी अंशुमन श्रीवास्तव ने बताया कि घायल अवस्था में युवक मिला है। उसका इलाज कराया जा रहा है। शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।