{"_id":"68c473d475785c35e201d9ec","slug":"a-young-man-was-called-on-the-pretext-of-reconciliation-and-beaten-up-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-163027-2025-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: सुलह के बहाने बुलाकर युवक को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: सुलह के बहाने बुलाकर युवक को पीटा
Sat, 13 Sep 2025 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 13 Sep 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। नगर के लाला टोली वार्ड निवासी एक युवक को कुछ लोगों ने सुलह के बहाने बुलाकर दुग्धेश्वरनाथ मंदिर के पास पिटाई कर दी। घायल का उपचार सीएचसी में कराया गया। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों पर केस दर्ज किया है।
वार्ड निवासी उत्कर्ष उपाध्याय ने पुलिस को बताया कि उन्होंने मदनपुर थाने के सरया गांव के एक युवक को बाइक खरीदने के लिए एक लाख तीस हजार रुपये उधार दिए थे। उधारी की रकम देने में वह बहाने करने लगा। उन्होंने आरोपी पर केस दर्ज कराया। केस में सुलह कराने के लिए आरोपी ने बृहस्पतिवार को मंदिर पर बुलाया था। इस दौरान कहासुनी के बाद उसने पिटाई कर दी। पुलिस ने आरोपी अवनीश पांडेय निवासी सरया और एक अज्ञात पर केस दर्ज किया है। संवाद