{"_id":"69b1bc2c622fefcc54094a2a","slug":"a-young-man-troubled-by-illness-committed-suicide-by-hanging-himself-from-a-tree-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-176692-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: बीमारी से परेशान युवक ने पेड़ से फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: बीमारी से परेशान युवक ने पेड़ से फंदा लगाकर दी जान
Thu, 12 Mar 2026 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 12 Mar 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
हरैया लाला वार्ड के रहने वाले युवक की मौत के बाद रोते बिलखते परिजन। संवाद
- फोटो : सड़क हादसे में युवकों की मौत के बाद जमा लोग।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलेमपुर। कोतवाली क्षेत्र में एक युवक ने बीमारी से परेशान होकर नदी किनारे पेड़ से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। बुधवार को नदावर पुल के बगल में स्थित एक पेड़ से उसका शव लटका देख क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई।
जानकारी के अनुसार नगर पंचायत सलेमपुर के वार्ड नंबर पांच हरैया लाला वार्ड निवासी झबर राजभर (35) पुत्र राजकुमार राजभर मंगलवार की दोपहर घर से निकले थे। देर शाम तक घर वापस न लौटने पर परिजन उनकी तलाश कर रहे थे। बुधवार सुबह नदी किनारे भैंस चरा रहे चारवाहों ने नदावर पुल के पास एक पेड़ से युवक को फंदे से लटका देखा। इसकी सूचना आसपास के लोगों और परिवार के सदस्यों को दी गई।
परिजनों के मुताबिक झबर राजभर पिछले करीब दो वर्षों से लीवर की बीमारी से पीड़ित थे और उनका इलाज चल रहा था। बीमारी के कारण पिछले डेढ़ महीने से वह काफी परेशान रहते थे और रात में ठीक से सो भी नहीं पाते थे। वह चार भाइयों में दूसरे नंबर पर थे। उनके तीन बेटे अमन, करन, अर्जुन और एक बेटी काजल है। घटना की सूचना मिलते ही पत्नी जानकी देवी सहित परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाल दिनेश कुमार मिश्र ने बताया कि नदी किनारे एक पेड़ में युवक ने फंदा से लटकते देखा गया। परिवार के लोगों के मुताबिक वह बीमारी से परेशान होकर खुदकुशी की है। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।