{"_id":"66a6a65c502f7eaedd0cdc24","slug":"a-young-man-riding-a-bike-going-to-his-in-laws-house-died-in-a-road-accident-deoria-news-c-208-1-deo1004-131462-2024-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: ससुराल जा रहे बाइक सवार युवक की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: ससुराल जा रहे बाइक सवार युवक की सड़क हादसे में मौत
विज्ञापन
- दो बाइक की हुई आमने-सामने की भिंडत में हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
भाटपाररानी/ प्रतापपुर। खामपार थाना क्षेत्र के चफवा में घर से ससुराल जा रहे 35 वर्षीय युवक बाइक की आमने-सामने हुई टक्कर में गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोग इलाज के लिए सिकटिया बाजार में एक प्राइवेट चिकित्सक के पास ले गए, जहां डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बनकटा थाना क्षेत्र के कुटिया भर निवासी रामनाथ प्रसाद का पुत्र भगवान (35) बाइक से रविवार की देर शाम ससुराल भिंगारी बाजार जा रहा था। सिकटिया-बखरी मार्ग पर चफवा गांव के पास सामने से आ रही बाइक ने भगवान की बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोग उसे इलाज के लिए सिकटिया बाजार स्थित एक चिकित्सक के यहां ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना पाकर पहुंचे इंस्पेक्टर श्रीरामपुर कल्याण सिंह सागर ने सूचना खामपार पुलिस को दी। प्रभारी थानाध्यक्ष सुनील कुमार मौर्य ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद भगवान के परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल था।