फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   A young man returning home from Surat was hit by a train and died.

Deoria News: सूरत से घर लौट रहे युवक की ट्रेन से कटकर मौत

Mon, 20 Oct 2025 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 20 Oct 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
A young man returning home from Surat was hit by a train and died.
बरियारपुर। त्योहार मनाने सूरत से घर लौट रहे युवक की रविवार को ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा े अहिल्यापुर रेलवे स्टेशन के पास हुआ। युवक की पहचान अमरजीत चौहान (25) निवासी बसदेवा, थाना भोरे, जिला गोपालगंज (बिहार) के रूप में हुई। युवक गुजरात के सूरत में निजी कंपनी में कार्यरत था। अहिल्यापुर स्टेशन के पास वह ट्रेन से गिर गया। इस दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गया। इससे उसका दाहिना पैर कट गया और खून अधिक बह जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना पर जीआरपी भटनी, पीआरबी टीम और बरियारपुर पुलिस मौके पर पहुंची। युवक के पास मिले मोबाइल फोन से उसकी पहचान की गई। अमरजीत तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसके निधन की खबर मिलते ही गांव में मातम पसर गया। मां जिलेबिया देवी और भाई नागेंद्र व सत्येन्द्र चौहान का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष दीपक सिंह ने बताया कि शव की पहचान कराकर परिजनों को सूचना दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed