फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   A young man returning from a wedding procession died in a road accident, leaving his family in turmoil.

Deoria News: बरात से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, परिवार में कोहराम

Sun, 23 Nov 2025 10:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 23 Nov 2025 10:45 PM IST
विज्ञापन
A young man returning from a wedding procession died in a road accident, leaving his family in turmoil.
देवरिया/पैकौली। रुद्रपुर रोड पर स्थित मंगरु चौराहे के पास शनिवार देर रात एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक की बाइक सड़क किनारे रखी ईंट के ढेर से टकरा गई थी। स्थानीय लोगों ने आवाज सुनकर बाहर आकर देखा तो युवक अचेत अवस्था में सड़क पर पड़ा था। सुरौली पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस ने एंबुलेंस से युवक को मेडिकल कॉलेज देवरिया भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

शहर के वार्ड नंबर सात रजला निवासी गोलू चौहान (23) वर्ष पुत्र रामाश्रय चौहान शनिवार को एक बरात में शामिल होने के लिए रुद्रपुर गए थे। रात करीब 11 बजे वह घर लौट रहे थे। जैसे ही वह मंगरु चौराहे के करीब पहुंचे, सड़क किनारे रखी ईंट के ढेर से उनकी बाइक अनियंत्रित होकर टकरा गई। इससे वह बुरी तरह से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। पुलिस ने उन्हें मेडिकल कॉलेज देवरिया भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मुंबई में वेल्डिंग का काम करता थे गोलू
पुलिस ने फोन से परिजनों को हादसे की जानकारी दी। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घरवालों ने बताया कि गोलू मुंबई में रहकर वेल्डिंग का काम करता था। वह चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। मौत की सूचना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पिता रामाश्रय चौहान और माता का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाल विनोद कुमार सिंह ने बताया कि सड़क हादसे में एक युवक की मौत हुई थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed