{"_id":"6aef7bb100b98b0f770ac2e7","slug":"a-young-man-lost-his-life-in-a-collision-between-two-bikes-deoria-news-c-208-1-deo1050-196182-2026-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: दो बाइकों की टक्कर में युवक की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: दो बाइकों की टक्कर में युवक की जान गई
Sun, 08 Nov 2026 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 08 Nov 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
पैकौली। देवरिया-रुद्रपुर मार्ग पर सरौरा पुल के पास शुक्रवार की शाम दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। घायलों में दो सगे भाइयों की हालत गंभीर है।
दोनों का गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।सरौरा गांव निवासी रंजीत राजभर (22) बाइक से गांव के अंकित (18) और करन चौहान (17) के साथ मूर्ति खरीदकर लौट रहा था।
इसी दौरान सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। दूसरी बाइक पर तिवई गांव निवासी पीयूष गोंड (15) और प्रिंस गोंड (12) सवार थे। गंभीर रूप से घायल रंजीत को मेडिकल कॉलेज से गोरखपुर रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
पीयूष और प्रिंस की हालत नाजुक है, जबकि अंकित और करन को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।