{"_id":"681a5e361070f8ab550aedfc","slug":"a-young-man-got-into-a-fight-with-a-security-guard-in-the-mch-wing-of-the-medical-college-deoria-news-c-208-1-sgkp1009-153042-2025-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: मेडिकल कॉलेज के एमसीएच विंग में सुरक्षाकर्मी से उलझा युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: मेडिकल कॉलेज के एमसीएच विंग में सुरक्षाकर्मी से उलझा युवक
Wed, 07 May 2025 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 07 May 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। मेडिकल कॉलेज में मंगलवार को भीड़ रही। हर जगह मरीजों को बारी के लिए इंतजार करना पड़ा। एमसीएच स्थित महिला अस्पताल में डॉक्टर कक्ष में जाने से मना करने पर सुरक्षाकर्मी से एक युवक उलझ गया। मेडिसिन, आर्थों की ओपीडी में डॉक्टर के कक्ष में जाने के लिए धक्का-मुक्की हुई। सुरक्षाकर्मियों ने समझा कर शांत कराया। बिलिंग काउंटर और डिजिटल एक्स-रे सेंटर पर भी बगल से जाने पर हो- हल्ला हुआ। दवा काउंटर पर दोपहर बाद तक लाइन लगी थी।
गर्मी का मौसम होने की वजह से सुबह आठ बजे से रजिस्ट्रेशन काउंटर पर लोग पहुंचने लगे। नौ बजे तक कतार लग गई। 10:30 बजे पुरुष और महिला अस्पताल के काउंटर पर लंबी लाइन हो गई। करीब दो हजार लोगों ने पर्ची लिया, जबकि करीब एक हजार से अधिक मरीज फालोअप में आए थे। उनके साथ तीमारदार भी थे। रजिस्ट्रेशन कराने के बाद मरीज ओपीडी में पहुंचे।
सुबह 11 बजे मेडिसिन विभाग में लंबी कतार थी। लोग धक्का-मुक्की कर रहे थे। सुरक्षाकर्मी लोगों को शांत कराते हुए लाइन ठीक करने में जुटे थे। डॉ. विजय गुप्ता, डॉ. सुशील गोंड, डॉ. प्रांजल ने करीब साढ़े तीन सौ मरीजों का इलाज किया। हड्डी विभाग में मरीजों की भीड़ रही। डॉ. अजय यादव, डॉ. कुणाल, डॉ. धर्मवीर सिंह ने करीब पांच सौ मरीजों का इलाज किया। सर्जरी में 130 मरीजों का इलाज किया गया।