फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   A young man drowned in a pond during the immersion of a Durga idol.

Deoria News: दुर्गा मूर्ति विसर्जन के दौरान पोखरे में डूबकर युवक की मौत

Sat, 04 Oct 2025 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 04 Oct 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
A young man drowned in a pond during the immersion of a Durga idol.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गौरीबाजार। क्षेत्र के ग्राम भरिया में दुर्गा मूर्ति विसर्जन के दौरान 32 वर्षीय गोविंद की पोखरे में डूबने से मौत हो गई। युवक मूर्ति के पहुंचने से पहले पोखरे पर पहुंच गया था और स्नान कर रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

भारिया गांव में दुर्गा मूर्ति स्थापित की गई थी। वृहस्पतिवार को दोपहर बाद मूर्ति विसर्जन के लिए पोखरे पर ले जाई जा रही थी। मूर्ति पहुंचने से पहले ही गोविंद स्नान करने के इरादे से पोखरे में उतर गया। मूर्ति लेकर गांव के लोग पोखरे पर पहुंचकर विसर्जन करने में जुट गए।
विज्ञापन

इसी बीच कुछ लोग पोखरे के किनारे गोविंद का कपड़ा देख उसे ढूंढ़ने लगे, तभी एक ग्रामीण ने बताया कि वह गोविंद को पोखरे में नहाते हुए देखा था। ग्रामीणों उसे ढूंढ़ने लगे। पता न चलने पर लोगों को उसके डूब जाने की आशंका हुई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पोखरे पर पहुंची पुलिस तलाश में जुट गई। पोखरा गहरा होने से युवक का पता नहीं चल पा रहा था। पुलिस ने मछुवारों को बुलाया। जाल लेकर मछुवारे घंटों तलाशते रहे। कड़ी मशक्कत के बाद युवक का मिला। उसे निकाला गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed