{"_id":"68f532cf875582a11d060da4","slug":"a-young-man-died-after-his-bike-collided-with-a-pole-sparking-outcry-deoria-news-c-208-1-deo1009-166022-2025-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: बाइक खंभे से टकराई, युवक की मौत, मची चीख-पुकारक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: बाइक खंभे से टकराई, युवक की मौत, मची चीख-पुकारक
Mon, 20 Oct 2025 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 20 Oct 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
लार (देवरिया)। नोएडा से बाइक से लार के सुतावर आ रहे दो सगे भाइयों की बाइक रविवार की सुबह मऊ जिले के मधुबन थाना क्षेत्र के सिपाह गांव के पास बेकाबू होकर सड़क किनारे बिजली के खंभे से टकरा गई।
बाइक चला रहे बड़े भाई 23 वर्षीय शुभनारायण तिवारी की मौत हो गई। पीछे बैठे छोटे भाई 20 वर्षीय दीनानाथ तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल भेजवाया। डाॅक्टर ने जांच के बाद शुभनारायण को मृत घोषित कर दिया। इलाज के बाद दीनानाथ को अस्पताल से घर भेज दिया गया। हादसे की खबर पुलिस ने परिजनों को फोन कर दी। जानकारी पर कुछ देर बाद परिजन अस्पताल पहुंच गए। जानकारी के अनुसार, लार थाना क्षेत्र के सुतावर गांव निवासी जयप्रकाश तिवारी के बेटे श्ुभनारायण और दीनानिा नोएडा स्थित एक इलेक्ट्रानिक कंपनी में काम करते थे।
परिजनों के मुताबिक, त्योहार में ट्रेनों में भीड़ अधिक होने की वजह से रिजर्वेशन नहीं मिला। दोनों भाई दीपावली पर घर आने के लिए शनिवार की शाम बाइक से निकल पड़े। रविवार की सुबह करीब पांच बजे मधुबन थाना क्षेत्र के सिपाह गांव के सामने पहुंचे थे। बाइक चला रहे शुभनारायण नींद आ गई।
विज्ञापन
उनकी बाइक सड़क पर पड़े बोल्डर पर बेकाबू होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे की जानकारी पर लोगों की भीड़ जुट गई। किसी ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों के पाॅकेट से मिले पते के अनुसार फोन कर हादसे की जानकारी परिजनों को दी।