{"_id":"65a4395ef30d849a1d05e639","slug":"a-young-man-caught-stealing-was-tied-to-a-tree-and-beaten-deoria-news-c-208-1-deo1003-17537-2024-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: चोरी करते पकड़े गए युवक की पेड़ में बांधकर की पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: चोरी करते पकड़े गए युवक की पेड़ में बांधकर की पिटाई
Mon, 15 Jan 2024 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 15 Jan 2024 01:13 AM IST
विज्ञापन
चार फरार, बनकटा थाना के ग्राम छितौनी का मामला
भाटपाररानी। बनकटा थाना के ग्राम छितौनी में शनिवार की रात छत के रास्ते घर में घुसकर चोरी करते हुए एक चोर को ग्रामीणों ने दौड़ा कर पकड़ लिया और पेड़ में बांधकर उसकी पिटाई की। जबकि चार अन्य अंधेरे का लाभ उठाकर भाग निकले। गांव वालों के अनुसार आरोपी दिन में फेरी लगाकर कपड़ा बेचते दिखे थे। मौके पर पहुंची पुलिस युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
ग्राम छितौनी निवासी गौरी शंकर यादव के घर रात्रि में घर के पीछे से छत पर चढ़कर चोर जीने के रास्ते घर में घुस गए। चोर दो कमरों में रखे बाक्स उठा ले गए, लेकिन उसमें कपड़ों के अलावा कुछ नहीं मिला। दोबारा घर में घुस कर चोर अन्य एक कमरे में रखे बाक्स को खंगालने लगे। इसी दौरान घर वालों की नींद खुल गई । घरवालों ने शोर मचा कर चोरों को दौड़ा लिया। थोड़ी दूरी दौड़ने के बाद एक चोर को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और पेड़ में बांध कर उसकी पिटाई की। रात में ही उसे पुलिस के हवाले कर दिया। बाद में थाने जाकर घर वालों ने थानाध्यक्ष को अज्ञात चोरों के विरुद्ध तहरीर दी। थानाध्यक्ष अमित राय ने बताया कि चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पकड़े गए चोर के तस्दीक की कार्रवाई व अन्य चोरों की तलाश की जा रही है।