फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   A wall under construction collapsed in Deoria, a water park was being built, a student died

हादसे में गई मासूम की जान: देवरिया में निर्माणाधीन वाटर पार्क की दीवार ढही, छात्र की दबकर मौत

Mon, 02 Jun 2025 05:39 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Published by: रोहित सिंह Updated Mon, 02 Jun 2025 05:39 PM IST
सार

कुशीनगर जिले के हटा थाना क्षेत्र अंतर्गत पिंडरा लक्ष्मीपुर गांव का रहने वाला संगम निषाद उम्र करीब 11 वर्ष अपनी माता मीना के साथ ननिहाल में रहकर पढ़ाई करता था। वह गांव के प्राथमिक विद्यालय सरया में कक्षा तीन का छात्र था। गांव में एक वाटर पार्क का निर्माण हो रहा है। जिसको देखने लिए सोमवार की सुबह गांव के बच्चे गए थे। 

विज्ञापन
A wall under construction collapsed in Deoria, a water park was being built, a student died
गिरी दिवाल, मृत संगम निषाद की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

नगर से सटे भभौली गांव के गोपालपुर टोला पर निर्माणधीन वाटर पार्क की दीवार गिरने से दबकर एक छात्र की मौत हो गई।  वहीं, उसके साथ वाटर पार्क में नहाने गया आठवीं का एक छात्र घायल हो गया। घटना सोमवार की सुबह आठ बजे की है। मृतक मामा के घर रहकर पढ़ता था। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने को भेज दिया। वाटर पार्क संचालक से मामले में पुलिस ने पूछताछ की।

विज्ञापन


कुशीनगर जिले के हटा थाना क्षेत्र अंतर्गत पिंडरा लक्ष्मीपुर गांव का रहने वाला संगम निषाद उम्र करीब 11 वर्ष अपनी माता मीना के साथ ननिहाल में रहकर पढ़ाई करता था। वह गांव के प्राथमिक विद्यालय सरया में कक्षा तीन का छात्र था। गांव में एक वाटर पार्क का निर्माण हो रहा है, जिसको देखने लिए सोमवार की सुबह गांव के बच्चे गए थे, जिसमे संगम भभौली गांव के ही श्याम उर्फ मोछू उम्र 16 साल के साथ वाटर पार्क देखने गया था।
विज्ञापन


वाटर पार्क में जमा पानी की वजह से अचानक दीवार भरभरा कर गिर गया। दोनों वाटर पार्क में नवनिर्मित दीवार के बगल में खड़े थे कि अचानक दीवार भरभरा कर उनके ऊपर गिर गई। संगम दीवार के नीचे दब गया। जिससे उसकी मौत हो गई। श्याम उर्फ मोछू को गंभीर चोट आई है। ग्रामीणों के सहयोग से मलबे से संगम का शव बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्याम को चिकित्सकों ने  मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया  घटना से गांव में कोहराम मच गया। बेटे का शव देख मां मीना दहाडे़ मार कर रोने लगी। दो बेटों में संगम बड़ा था। । बेटे के शव पर पूरा परिवार दहाड़े मारकर रो रहा था। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक रणजीत सिंह भदौरिया ने कहा कि मृतक छात्र का शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उसकी मां की तहरीर पर  केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed