{"_id":"68f3eb28c75193dbd10f10e1","slug":"a-teenager-sitting-on-a-bridge-railing-died-after-being-hit-by-a-bike-and-falling-into-a-river-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-165958-2025-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: बाइक की टक्कर से पुल के रेलिंग पर बैठे किशोर की नदी में गिरकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: बाइक की टक्कर से पुल के रेलिंग पर बैठे किशोर की नदी में गिरकर मौत
Sun, 19 Oct 2025 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 19 Oct 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
तीन घायल, खामपार थाना के ग्राम खैराट के पक्का पुल शुक्रवार की रात हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
भाटपाररानी। खामपार थाना क्षेत्र के ग्राम खैराट स्थित खनुवा नदी के पक्का पुल की रेलिंग पर शुक्रवार की देर रात बैठे सत्यम (16) की बेकबू बाइक की टक्कर से नदी में गिरकर मौत हो गई। पुल पर बैठे अन्य तीन युवक गंभीर घायल हो गए। घायलों का इलाज देवरिया मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार, ग्राम खैराट पक्का पुल की रेलिंग पर गांव के सत्यम (16) पुत्र बाबूलाल गोंड़, कुहेस शाह (18) पुत्र त्रिलोकी शाह, कमलेश शाह (20) पुत्र जतीस शाह, राजन शाह (20) पुत्र शिवधार निवासी ग्राम खैराट रात में पुल की रेलिंग पर बैठकर आपस में बातें कर रहे थे। इसी दौरान बेकाबू बाइक ने रेलिंग पर बैठे किशोर और युवकों को टक्कर मार दी। सत्यम नदी में कटान रोकने के लिए पीचिंग किए गया पत्थर के बोल्डर पर गिर पड़ा। इससे उसके सिर तथा शरीर में गंभीर चोटें आईं। अन्य युवक कुहेस शाह, कमलेश शाह, राजन शाह गंभीर रूप से घायल होकर पुल पर छटपटाने लगे।
गांव के लोग उन्हें तत्काल भाटपाररानी अस्पताल लाए। चिकित्सक ने सत्यम को मृत घोषित कर दिया। अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। खामपार थानाध्यक्ष प्रदीप अस्थाना ने बताया कि सत्यम के शव को पोस्टमार्टम के लिए देवरिया भेज दिया गया है। घायलों का मेडिकल कॉलेज देवरिया में इलाज चल रहा है। अभी तहरीर नहीं मिली है।