फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   A teenager driving a tractor died in the night of soil mining

Deoria News: रात में मिट्टी खनन के चक्कर में ट्रैक्टर चला रहे किशोर की मौत

Sun, 18 Jun 2023 12:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jun 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
A teenager driving a tractor died in the night of soil mining
धीरज की फाइल फोटो
सेमरौना और डाला गांव के बीच चल रहा था खनन
विज्ञापन




परिजनों ने आनन-फानन किया दाह संस्कार

संवाद न्यूज एजेंसी



रुद्रपुर। मिट्टी लदी ट्राॅली से दबकर एक किशोर की मौत हो गई। वह शुक्रवार रात में डाला और सेमरौना गांव के बीच मिट्टी के खनन में ढुलाई कर रहा था। खेत से बंधे पर ट्राॅली चढ़ाने के दौरान ट्रैक्टर समेत ट्राॅली पलट गई। गाड़ी चला रहा किशोर ट्राॅली से दब गया। जिससे उसकी मौत हो गई। घरवालों ने आनन-फानन किशोर का दाह संस्कार कर दिया। वहीं घटना के बारे में पुलिस अनभिज्ञता जाहिर कर रही है।


भरोहिया गांव के रहने वाले बिकाऊ यादव का बेटा धीरज 15 वर्ष हाईस्कूल का छात्र था। सेमरौना गांव के आगे शुक्रवार की रात में एक खेत से मिट्टी का खनन कराया जा रहा था, जिसमें धीरज अपने ट्रैक्टर ट्राॅली से मिट्टी की ढुलाई कर रहा था। मिट्टी डाला गांव में एक निर्माणाधीन मकान पर गिराई जा रही थी। रात करीब दो बजे वह मिट्टी की ढुलाई कर रहा था। रुद्रपुर नकईल मार्ग पर खेत से मिट्टी लाद कर चढ़ते समय वह संतुलन खो बैठा और गाड़ी पलट गई। ट्रैक्टर चला रहा धीरज ट्राली से दब गया। दूसरे गाड़ी पर सवार मजदूर जेसीबी से ट्राली हटवा कर किशोर को बाहर निकाले। मजदूर लेकर उसे एक निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। खनन कराने वाला मृतक किशोर का करीबी बताया जा रहा है। शनिवार की अहले सुबह ही घरवालाें ने उसका दाह संस्कार कर दिया। खनन कराने वाले जगह से जेसीबी और ट्रैक्टर को हटवा दिया। मृतक पांच भाईयों में दूसरे नंबर पर था। अभी पांचों भाइयों की शादी नहीं हुई है। प्रभारी निरीक्षक नवीन सिंह ने कहा कि मामला संज्ञान में नहीं है। मामले की जांच कर परिजनों से पूछताछ की जाएगी। अवैध तरीके से खनन करने वालों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed