{"_id":"67896ed7312afaef41062a9f","slug":"a-team-has-been-formed-for-measurement-action-will-be-taken-against-the-culprits-deoria-news-c-208-1-deo1004-145001-2025-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: पैमाइश के लिए टीम गठित दोषियों पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: पैमाइश के लिए टीम गठित दोषियों पर होगी कार्रवाई
Fri, 17 Jan 2025 02:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 17 Jan 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
रामपुर कारखाना। स्थानीय नगर पंचायत स्थित गंडक कॉलोनी की जमीन पर कुछ लोगों द्वारा अतिक्रमण किया जा रहा था। जिसके विरुद्ध अधिशासी अभियंता अजय कुमार चौधरी के निर्देश पर अवर अभियंता अनीता यादव तथा सुभाष चंद्र जिलेदार ने पहुंचकर पुलिस को निर्माण कार्य रोकने के लिए तहरीर दी थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने निर्माण कार्य रोकने की कार्रवाई शुरू कर दी। उधर निर्माण कार्य करने वाले व्यक्ति का आरोप था कि मैं बैनामा ली गई भूमि में निर्माण कार्य कर रहा हूं। इसलिए निर्माण कार्य नहीं रोकूंगा।
विवाद को देखते हुए पुनः सिंचाई विभाग की भूमि की वास्तविकता को पटल पर लाने के लिए उप जिलाधिकारी को पत्र भेज करके भूमि पैमाइश की करने के लिए कहा था। इसी क्रम में एसडीएम ने पैमाईश के लिए राजस्व विभाग की टीम गठित कर दी गई है। चार दिन के भीतर राजस्व विभाग की टीम द्वारा गंडक विभाग की जमीन की पैमाइश कर ली जाएगी। जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
इस संबंध में अधिशासी अभियंता अजय कुमार चौधरी ने बताया कि मामले में पैमाइश के लिए टीम गठित कराया गई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि राजस्व विभाग की टीम एवं निर्माण कार्य करने वाले दोनों पक्षों से बात की गई है। दोनों पक्ष चार दिन का मौका लिए है। पैमाइश के बाद यदि अतिक्रमण पाया जाएगा, तब दोषी पाए जाने वाले लोगों के विरुद्ध संबंधित कार्रवाई की जाएगी।