फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   a teacher died in accident

ट्रक की चपेट से शिक्षक की मौत, दो घायल

Fri, 13 May 2022 11:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
a teacher died in accident
ट्रक की चपेट से शिक्षक की मौत, दो घायल
विज्ञापन

देवरिया-कसया मार्ग पर हुआ हादसा
बलिया जनपद के निवासी शिक्षक कुशीनगर में थे तैनात
संवाद न्यूज एजेंसी
तरकुलवा/देवरिया। देवरिया-कसया मार्ग पर शुक्रवार को जमुनी नहर के पास बाइक सवार अध्यापक की ट्रक की चपेट में आने मौत हो गई। वह कुशीनगर तैनाती स्थल से बलिया जनपद स्थित गांव जा रहे थे। ट्रक चालक मौके से वाहन लेकर फरार हो गया। जबकि दूसरे बाइक पर सवार दो युवक घायल हो गए। आसपास के लोगों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

बलिया जनपद के महाराजपुर, अवरा कला निवासी अजय कुमार यादव (40) पुत्र रामजीत यादव कुशीनगर जनपद के खड्डा विकास खंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय विष्णुपुरा में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात थे। वह शुक्रवार को बाइक से अपने गांव जा रहे थे। अभी तरकुलवा थाना क्षेत्र के जमुनी नहर पुल के निकट पहुंचे थे कि सामने से आ रहे बाइक सवार की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में शिक्षक अजय कुमार यादव सड़क पर गिरे। इसी दौरान ट्रक आ गया और चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। जबकि दूसरे बाइक पर सवार अंशू पुत्र राजेश व विवेक पटेल पुत्र जितेंद्र पटेल निवासी ग्राम सोनहुला रामनगर थाना तरकुलवा घायल हो गए। तरकुलवा के थानेदार इंस्पेक्टर टीजे सिंह ने बताया कि सड़क हादसे में एक की मौत हो गई है जबकि दो घायल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed