{"_id":"69d2b28e6b21adf313067259","slug":"a-spark-from-a-reaper-set-10-acres-of-wheat-crop-ablaze-deoria-news-c-208-1-sgkp1011-178702-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: रीपर से निकली चिंगारी, 10 एकड़ गेंहू की फसल जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: रीपर से निकली चिंगारी, 10 एकड़ गेंहू की फसल जली
Mon, 06 Apr 2026 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 06 Apr 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर क्षेत्र के वैदा कोडर गांव का मामला
रुद्रपुर। वैदा कोडर गांव में स्ट्रा रीपर से निकली चिंगारी से आग लग गई। आग की चपेट में आने से एक झोपड़ी समेत 10 एकड़ गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई। घटना शनिवार की रात करीब एक बजे हुई।
बताया जा रहा है कि गांव के एक खेत में भूसा बनाने वाली मशीन चल रही थी। तेज हवा के बीच निकली चिंगारी से वैदा गांव निवासी महेश पाल के झोपड़ी में आग लग गई। इसमें रखा सारा सामान जल गया। वहीं, गांव के सुनील पाल का बोरे में रखा गेहूं, भूसा और मुंशी पाल सहित तीन किसानों की करीब 10 एकड़ गेहूं की फसल जल गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।