Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   A small bridge will be built at Chakhni.

Deoria News: चखनी में 5.21 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा लघु सेतु

Mon, 23 Nov 2026 12:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 23 Nov 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
A small bridge will be built at Chakhni.
रुद्रपुर। चखनी गांव में कुरना नदी पर 5.21 करोड़ रुपये की लागत से लघु सेतु का निर्माण कराया जाएगा। रविवार को इमिलिहा गांव में विधायक जयप्रकाश निषाद ने पुल और संपर्क मार्ग सहित कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग की ओर से कोइलगड़हा-तिवई मार्ग पर कुरना नदी के चखनी घाट पर 5.21 करोड़ रुपये की लागत से लघु सेतु का निर्माण कराया जाएगा।
वहीं इमिलिहा में भरटोला से आंबेडकर बस्ती तक 1.38 लाख रुपये की लागत से पिच संपर्क मार्ग बनाया जाएगा। इसके अलावा विधायक ने लक्ष्मीपुर में बनने वाली दो सड़क परियोजनाओं का भी शिलान्यास किया।
विज्ञापन

विधायक जयप्रकाश निषाद ने कहा कि इमिलिहा की आंबेडकर बस्ती और भरटोला के लोग पिछले 78 वर्षों से सड़क की सुविधा का इंतजार कर रहे थे। गांव में चकबंदी नहीं होने के कारण इन बस्तियों तक पहुंचने के लिए सरकारी रास्ता उपलब्ध नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि चखनी में बनने वाला लघु सेतु क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। सरकार गांवों के हर टोले-मजरे को बेहतर आवागमन सुविधा से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है।
विधानसभा क्षेत्र के सभी गांवों को संपर्क मार्गों के माध्यम से मुख्य सड़कों से जोड़ने का प्रयास किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed