फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   a shopkeeper found hang with suicide note

श्मशान घाट के पास पेड़ से लटका मिला शव

Thu, 26 May 2022 11:58 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
a shopkeeper found hang with suicide note
श्मशान घाट के पास पेड़ से लटका मिला शव
विज्ञापन

जेब से मिला सुसाइड नोट, नकईल गांव का रहने वाला था रामनगीना
छह दिन पहले की थी बेटी की शादी
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। बीमारी से तंग आकर एक अधेड़ ने बुधवार की रात पेड़ के सहारे फंदा लगाकर जान दे दी। बृहस्पतिवार की सुबह उसका शव बैकुंठधाम श्मशान घाट के पास पेड़ से लटका मिला। उसकी जेब से सुसाइड नोट मिला। मृतक ने सुसाइड नोट में आत्महत्या का कारण बीमारी बताया है। छह दिन पहले उसने बेटी की शादी की थी। दूसरी तरफ गांव में चर्चा है कि शादी के इंतजाम में उस पर कुछ कर्ज भी हो गया था।

मदनपुर थाना क्षेत्र के नकईल गांव का रहने वाला राम नगीना गुप्ता (50) पुत्र बाबूलाल गुप्ता गांव के चौराहे पर चाय-पकौड़ी की दुकान कर परिवार का भरण-पोषण करता था। वह पिछले कुछ दिनों से बीमारी से ग्रसित था। बुधवार की शाम घर से निकला। गांव से सात किलोमीटर दूर रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के चौहट्टा मोहल्ला स्थित बैकुंठधाम श्मशान घाट पर पहुंच गया। शाम को चरवाहों ने उसे शमशान घाट पर टहलते हुए देखा था। देर रात को पाकड़ के पेड़ में गमछा के सहारे फंदा लगाकर उसने जान दे दी। सुबह मोहल्ले के लोग टहलने के लिए निकले तो देखे कि पेड़ की डाल पर दुकानदार का शव लटक रहा है। लोगों ने इसकी सूचना रुद्रपुर पुलिस को दी। दुकानदार की मौत से घर में चीख-पुकार मच गई। उसकी पत्नी पुष्पा का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था। पुलिस के हाथ लगे सुसाइड नोट से आत्महत्या का कारण बीमारी से त्रस्त होना पता चला है। पुलिस ने सुसाइड नोट को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रभारी कोतवाल अरविंद कुमार ने कहा कि दुकानदार ने आत्महत्या कर ली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed