{"_id":"693d1db47d3da34aa90bfd0f","slug":"a-school-van-caught-fire-in-deoria-teachers-and-the-driver-escaped-2025-12-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कहीं हो न जाता बड़ा हादसा: देवरिया में सड़क पर चलते समय स्कूल वैन में लगी आग, शिक्षक और चालक ने ऐसी बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कहीं हो न जाता बड़ा हादसा: देवरिया में सड़क पर चलते समय स्कूल वैन में लगी आग, शिक्षक और चालक ने ऐसी बचाई जान
Sat, 13 Dec 2025 01:35 PM IST
रोहित सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Published by: रोहित सिंह
Updated Sat, 13 Dec 2025 01:35 PM IST
सार
देवरिया में शनिवार को एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। सड़क पर चलते-चलते अचानक एक स्कूल बस में आग लग गई। चालक और अंदर सवार शिक्षिकाओं ने बस से उतकर अपनी जान बचाई। फायर की गाड़ी आने तक बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई थी।
विज्ञापन
वैन में लगी आग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
बच्चों को स्कूल लाने जा रही एक निजी विद्यालय की स्कूल वैन में शनिवार सुबह शॉर्ट सर्किट के चलते आग पकड़ ली। वैन से धुआं उठता देख आसपास के लोगों ने तत्परता दिखाते हुए चालक और वैन में सवार दो शिक्षिकाओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। घटना की सूचना तत्काल दमकल विभाग को दी गई।
विज्ञापन
आग लगने के बाद चालक और शिक्षिकाओं ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग तेजी से फैलने के कारण वे सफल नहीं हो सके। सलेमपुर नगर पंचायत स्थित एक निजी विद्यालय का स्कूली वैन शनिवार की सुबह बच्चों को स्कूल लाने के लिए भाटपार रानी क्षेत्र के महुआबारी जा रही थी।
विज्ञापन
अभी चालक मझौली राज से आगे बढ़ा था कि बड़वा टोला के समीप शॉर्ट सर्किट के कारण वैन में आग लग गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही तत्काल दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक पूरी वैन जलकर खाक हो चुकी थी।
राहत की बात यह रही कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। फिलहाल प्रशासन द्वारा आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
राहत की बात यह रही कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। फिलहाल प्रशासन द्वारा आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।