फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   A ruckus broke out in the wedding procession over the suspension of the orchestra; a young man was beheaded.

Deoria News: ऑर्केस्ट्रा बंद करने की बात पर बरात में बवाल, युवक का सिर फोड़ा

Wed, 13 May 2026 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 13 May 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
A ruckus broke out in the wedding procession over the suspension of the orchestra; a young man was beheaded.
- रामपुर कारखाना क्षेत्र के सिरसिया नंबर-1 का मामला, चार पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

- कुशीनगर के कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के मिसिरपट्टी से आई थी बरात
रामपुर कारखाना। थाना क्षेत्र के सिरसिया नंबर-1 गांव में शादी समारोह के दौरान ऑर्केस्ट्रा बंद कराने को लेकर हुए विवाद में बरात पक्ष के युवक की जमकर पिटाई कर दी गई। इस दौरान उसका सिर फूट गया। पुलिस ने तहरीर पर तीन नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कुशीनगर जनपद के कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के मिसिरपट्टी गांव निवासी सुबाष प्रसाद गुप्ता अपने पुत्र आशुतोष कुमार की बरात लेकर सात मई को सिरसिया नंबर-1 गांव में विजय बहादुर के घर आए थे। आरोप है कि रात में ऑर्केस्ट्रा बंद कराने की बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और मारपीट होने लगी।
विज्ञापन

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि किशन, शुभम शर्मा, अंश सिंह और एक अज्ञात युवक ने मिलकर बरात में आए टिंकू कुमार की बेल्ट से पिटाई कर दी। मारपीट में टिंकू कुमार का सिर फट गया। घटना के बाद शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायल युवक का परिजनों ने उपचार कराया। सुबास की शिकायत पर पुलिस ने तीन नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ मारपीट सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed