{"_id":"678ff3de9b91d025ef067856","slug":"a-reward-of-25-thousand-rupees-has-been-announced-on-the-cattle-smuggler-of-kushinagar-deoria-news-c-208-1-deo1004-145344-2025-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: कुशीनगर के पशु तस्कर पर 25 हजार का इनाम घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: कुशीनगर के पशु तस्कर पर 25 हजार का इनाम घोषित
Wed, 22 Jan 2025 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 22 Jan 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। लार रोड रेलवे फाटक के दक्षिण तरफ पशुओं से लदी एक पिकअप को मईल पुलिस ने बरामद कर जब्त कर लिया था। पुलिस ने इस मामले की जांच करते हुए गो-तस्कर की पहचान की। पहचान होने के बाद मईल पुलिस ने कुशीनगर के पडरौना थाने के सिंगापट्टी निवासी पशु तस्कर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी में जुट गई। इसके बाद भी वह पुलिस की पकड़ से दूर चल रहा था। यह देख एसपी विक्रांत वीर ने उसके विरुद्ध 25 हजार का इनाम घोषित किया है। एसपी ने पकड़ने व पकड़वाने वाले को उक्त पुरस्कार से पुरस्कृत करने की बात कही है। मईल पुलिस 26 अक्टूबर 2024 को चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी बीच मुखविर खास ने आकर बताया कि गोवंश से लदी पिकअप लार रोड रेलवे फाटक से दक्षिण दिशा में रेलवे लाइन से पश्चिम खड़ी है।
इस सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो एक पिकअप का दोनों आगे का पहिया कीचड़ में फंसा दिखा। उसका बाडी नीले रंग की तीरपाल से ढका हुआ था। पिकअप से पांच अदद गोवंश ठूसकर लदे हुए थे। जिनका पैर व मुख रस्सियों से बंधा हुआ था। इसके बाद गोवंश को रस्सी को काटकर अलग किया गया तथा बारी बारी पिकअप से नीचे उतारा गया।
इसके बाद गोवंशियों को उचित साधन से गौ शाला बरहज भिजवाया गया। पुलिस ने इस मामले में मईल थाने पर पंजीकृत मुअसं 191/2024 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम दर्ज कर कुशीनगर के पडरौना थाने के सिंगापट्टी निवासी राणा प्रताप यादव पुत्र महंत यादव को नामजद किया गया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। यह देख एसपी विक्रांत वीर ने राणा प्रताप यादव पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया। एसपी ने आम जनता से की अपील कि यदि कोई इस अभियुक्त को पकड़ेगा या पकड़वाने के लिए पुलिस को सही सूचना देगा तो उसे इनामी धनराशि से पुरस्कृत किया जाएगा।