{"_id":"6a11f80bccaee2f2a20b2627","slug":"a-report-has-been-filed-against-the-accused-for-uprooting-the-measurement-stones-deoria-news-c-208-1-deo1019-182596-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: पैमाइश के पत्थरों को उखाड़ने के आरोपी पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: पैमाइश के पत्थरों को उखाड़ने के आरोपी पर रिपोर्ट दर्ज
Sun, 24 May 2026 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 24 May 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के परसिया भंडारी गांव में राजस्व विभाग की टीम की ओर से पैमाइश कर गाड़े गए पत्थरों को उखाड़ कर फेंकने और विरोध करने पर मारपीट करने पर पुलिस ने आरोपी पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
परसिया भंडारी गांव निवासी बनारसी ने बहुत पहले अपने अराजी नंबर 195 रकबा 506 हेक्टेयर भूमि पर कब्जा होने पर सलेमपुर तहसील के एसडीएम कोर्ट में पत्थर नसीबी का केस किया था। कोर्ट से फैसला होने पर छह माह पहले राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच पैमाइश कर चारों कोनों में पत्थर गाड़ कर कब्जा दिलाया था। आरोप है कि विपक्षी ने राजस्व टीम के गाड़े गए पत्थरों को उखाड़ फेंक दिया और जब बनारसी ने विरोध किया तो इन्हें मारपीट कर घायल कर दिया। इंस्पेक्टर राहुल कुमार सिंह ने बताया कि परसिया भंडारी गांव निवासी अच्छेलाल पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।