फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   A rat entered the feeder, there was a blast, the lights of more than a hundred villages went off for seven hours.

Deoria News: फीडर में घुसा चूहा, हुआ ब्लास्ट, सौ से अधिक गांवों की बत्ती सात घंटे गुल

Tue, 04 Jul 2023 12:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jul 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
A rat entered the feeder, there was a blast, the lights of more than a hundred villages went off for seven hours.
बरडीहा गांव के पास हाईटेंशन तार पर यूकोलिप्टस गिरने से नाॅर्थ फीडर से जुड़े तीस से अधिक गांवों की 12 घंटे तक ठप रही आपूर्ति
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। लार उपकेंद्र के फीडर में रविवार की शाम चार बजे अचानक घुसे चूहा ने तार काट दिया। इससे फीडर ब्लास्ट कर गया। तेज आवाज से कर्मचारी व आसपास के लोग सहम गए। वहीं उपकेंद्र से जुड़े तकरीबन सौ से अधिक गांवों की बिजली सात घंटे तक गुल रही। इसके बाद निगम के कर्मचारियों के प्रयास से खामियों को ठीक कर देर रात 11 बजे आपूर्ति को बहाल किया गया। जिसके बाद लोगों ने राहत महसूस की। उधर बरडीहा गांव के सामने हाईटेंशन तार पर दस बजे दिन में यूकोलिप्टस का पेड़ टूट कर गिर गया। जिसके बाद तीस गांवों की बिजली 13 घंटे तक गुल रही। फाल्ट को ठीक करने के बाद आपूर्ति बहाल हुई।
लार उपकेंद्र से कस्बा सहित रामनगर, रावतपार रघेन, रावतपार अमेठिया, बरडीहा, मंगरैचा, पिंडी,जमसड़ा, खरवनियां, मटियरा जगदीश, पटनेजी, दोगारी मिश्र, ठाकुर गौरी, बलुआं गौरी, रोपन छपरा सहित सौ गांवों की आपूर्ति जाती है। रविवार शाम चार बजे सप्लाई चालू थी। इसी बीच नाॅर्थ फीडर में चूहा घुस गया। स्पार्क होने से तेज आवाज के साथ फीडर ब्लास्ट कर गया। इसके बाद अन्य फीडर भी बैठ गए। आपूर्ति नहीं रहने से घरों में लगे इन्वर्टर बैठ गए। शाम को लोग अंधेरे में रहने को विवश रहे। निगम के कर्मचारियों ने छह घंटे की कड़ी मेहनत के बाद खराबी को दुरुस्त किया। रात्रि ग्यारह बजे के बाद आपूर्ति बहाल हुई। उधर, बरडीहा गांव के सामने लगे हाइटेंशन तार पर रविवार की सुबह दस बजे यूकोलिप्टस का पेड़ गिर गया। जिस समय पेड़ गिरा उस दौरान बिजली प्रवाहित थी। संंयोग ठीक रहा की कोई आस पास मौजूद नहीं था। वरना बड़ी घटना हो सकती थी। उपभोक्ताओं की शिकायत के बाद निगम के कर्मचारियों ने पेट्रोलिंग कर स्पार्क हुए तार को ठीक किया। बारह घंटे बाद आपूर्ति बहाल हुई तो लोग राहत महसूस किए।
विज्ञापन

...
कोट-
फीडर में चूहा घुसने से फीडर ब्लास्ट हो गया था। जिसके वजह से आपूर्ति गुल रही है। प्रयास कर खराबी को ठीक करा आपूर्ति बहाल कर दी गई। बरडीहा गांव में पेड़ गिरने से नार्थ फीडर से जुड़े गांवों की आपूर्ति बाधित थी। उसे भी ठीक करा दिया गया है।मठ वार्ड के ट्रांसफार्मर को बदलवाने के लिए डिमांड किया हुआ। उम्मीद है जल्द ही बदल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकुमार जेई, लार
......
हल्की सी बारिश में आपूर्ति हो जाती है ठप
लार उपकेंद्र से जुड़े कस्बा व गांव के लोगों को हल्की सी बारिश में आपूर्ति मिलना ठप हो जाती है। वजह तार जर्जर हो चुके हैं। स्पार्क होना या फिर मामूली हवा चलने पर टूट जाते हैं। जिससे आए दिन आपूर्ति बाधित रहती है। इसे लेकर लोग निगम को कोसते हैं।

.....
छह दिन बाद भी मठ वार्ड का नहीं बदला गया ट्रांसफाॅर्मर
लार के मठ वार्ड में लगे 400 केवीए के ट्रांसफाॅर्मर को जले छह दिन हो गए हैं। जिससे चार वार्डों के लोग अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। घरों में लगे उपकरण आपूर्ति के अभाव में बंद पड़े हैं। सबसे अधिक दुश्वारीयां शाम को झेलनी पड़ रही है। आपूर्ति के अभाव में वार्डों में रात को अंधेरा छाया रह रहा है। लोगों का उमस भरी गर्मी में जीना दुश्वार हो गया है। वार्ड के पूर्व सभासद प्रतिनिधि अजहर लारी, किशन मोदनवाल, इमरान लारी, पप्पू लारी और आजाद लारी आदि ने बताया कि जले हुए ट्रांसफाॅर्मर को बदलवाने के लिए निगम के जिम्मेदारों से कई बार मांग कर चुके हैं। बावजूद बदला नहीं जा रहा है। जिससे घरों में लगे टुल्लू पंप बंद पड़े हैं। प्रतिदिन पानी के लिए लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। सुबह नित्यक्रिया के लिए हैंडपंप का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed