फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   A rapidly emerging developed nation

Deoria News: विकसित राष्ट्र के रूप में तेजी से उभर रहा देश

Sat, 21 Feb 2026 01:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 21 Feb 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
A rapidly emerging developed nation
देवरिया के भटनी में आयोजित महायज्ञ में श्रद्धालुओं को संम्बोधित करते जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपा
भटनी (देवरिया)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी से विकसित राष्ट्र के रूप में उभर रहा है। आर्थिक प्रगति के साथ पिछले एक दशक में देश में आध्यात्मिक पुनर्जागरण का दौर शुरू हुआ है, जिसमें भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक मूल्यों का विस्तार हुआ है।
विज्ञापन

ये बातें जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहीं। वे शुक्रवार को क्षेत्र के बनकटा शिव-सल्लहपुर गांव में चल रहे महायज्ञ एवं प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। नवनिर्मित श्रीलक्ष्मी नारायण मंदिर में प्रतिमाओं के अनावरण और प्राण-प्रतिष्ठा के बाद उन्होंने श्रद्धालुओं को संबोधित किया।
विज्ञापन

उप राज्यपाल ने कहा कि आज भारत ने विश्व पटल पर मजबूत पहचान बनाई है और विदेशों में देश को ताकतवर राष्ट्र के रूप में देखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि भारत की विदेश नीति और वैश्विक भूमिका को लेकर दुनिया में चर्चा हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण का उल्लेख करते हुए इसे सांस्कृतिक चेतना का प्रतीक बताया। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य में हर नागरिक की भागीदारी जरूरी है।

आर्थिक, ज्ञान और आध्यात्मिक शक्ति के शिखर पर देश को पहुंचाने के लिए समाज के हर वर्ग को जिम्मेदारी निभानी होगी। वहीं बिना किसी का नाम लिए उन्होंने कहा कि कुछ लोग देश का माहौल खराब करने में लगे हैं और झूठ की राजनीति कर रहे हैं। ऐसे तत्वों से सावधान रहने की जरूरत है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed