फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   a policeman included in shantibhang

पुलिस को पुलिस से ही शांति भंग का खतरा

Fri, 14 Jan 2022 11:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
a policeman included in shantibhang
90- शांति भंग के अंदेशे में निरूद्ध सिपाही अजय साहनी 91- पाबंद की पुलिस रिपोर्ट - फोटो : DEORIA
पुलिस को पुलिस से ही शांति भंग का खतरा
विज्ञापन

गोरखपुर जिले में तैनात सिपाही को किया निरुद्ध
सिपाही ने एसडीएम से शिकायत कर जांच की मांग की
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। चुनाव के समय मृतक और बुजुर्गों को शांति भंग के अंदेशे को लेकर पाबंद करने में अक्सर चर्चा में रहने वाली पुलिस ने इस बार अपने ही विभाग के सिपाही को निरुद्ध कर दिया है। एकौना पुलिस का यह कारनामा बृहस्पतिवार को चर्चा में रहा। पुलिस ने सरांव बुजुर्ग गांव के निवासी एक सिपाही को विधान सभा चुनाव में शांति भंग के अंदेशे में निरुद्ध कर दिया है, जबकि सिपाही वर्तमान में गोरखपुर जिले के झंगहा थाने में तैनात है।

गोरखपुर जिले झंगहा थाना क्षेत्र के 112 में तैनात सिपाही अजय साहनी रुद्रपुर क्षेत्र के सरांव बुजुर्ग गांव के मूल निवासी हैं। आरक्षी अजय साहनी ने एसडीएम को पत्रक देकर बताया कि उनकी पत्नी शिल्पा साहनी वर्तमान में गांव की प्रधान हैं। बीट सिपाही की रिपोर्ट के आधार पर एकौना थानाध्यक्ष द्वारा उन्हें विधान सभा चुनाव में शांति भंग अंदेशे को देखते निरुद्ध कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि वह पुलिस विभाग में वर्ष 2015 से कार्यरत हैं। बिना जांच किए पुलिस ने उन्हें निरुद्ध कर दिया। चुनाव के दौरान पुलिस को पुलिस से ही खतरा बताना लापरवाही को उजागर करता है। उन्होंने मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस बाबत उपजिलाधिकारी संजीव कुमार उपाध्याय ने कहा कि सीओ से मामले की जांच कर रिपोर्ट मांगी गई है। लापरवाही पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed