{"_id":"69f3ab2b7f29743e06000084","slug":"a-plot-was-hatched-to-rob-a-bullion-trader-in-gujarat-deoria-news-c-208-1-deo1046-180698-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: गुजरात में रची गई थी सराफा व्यवसायी से लूट की साजिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: गुजरात में रची गई थी सराफा व्यवसायी से लूट की साजिश
Fri, 01 May 2026 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 01 May 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
खामपार। जिले से नजदीक बिहार प्रांत के गोपालगंज जनपद के भोरे थाना क्षेत्र स्थित लाला छापर पोखरा पर हुए सराफा व्यवसायी लूट व हत्याकांड का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। जांच में सामने आया है कि वारदात की साजिश गुजरात के उमरगांव स्थित एक होटल में रची गई थी।
गिरफ्तार आरोपी सुमित सिंह रोहित ने पुलिस पूछताछ में बताया कि पूरे घटनाक्रम का मास्टरमाइंड मनिंदर मिश्रा और गोलू मिश्रा थे। गोलू मिश्रा ने ही मुंबई से सात पिस्टल और करीब दो सौ गोलियां मंगाई थीं, जिन्हें बलसाड से गोरखपुर होते हुए गोपालगंज तक लाया गया था।
पुलिस के अनुसार, घटना के तार यूपी से बिहार तक जुड़े हैं। एसपी के निर्देश पर गठित एसआईटी पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी है। सुमित सिंह की निशानदेही पर करमासी गांव से आभूषण और हथियार भी बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापा मारा जा रहा है। बिहार पुलिस इस मामले में यूपी पुलिस की मदद भी ले रही है।
लूट का विरोध करने पर हुई थी हत्या : एक सप्ताह पूर्व बाइक सवार बदमाशों ने लाला छापर पोखरा स्थित सराफा व्यवसायी दीपक वर्मा की दुकान में लूट की कोशिश की थी।
विरोध करने पर सिसई गांव निवासी 40 वर्षीय डबलू मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने बदमाशों को पकड़कर उनकी पिटाई की और बाइक में आग लगा दी थी।
घायल बदमाशों को पुलिस ने मौके से कब्जे में लेकर अस्पताल भेजा, जहां इलाज के दौरान एक बदमाश की गोपालगंज में मौत हो गई, जबकि मुख्य आरोपी गोलू मिश्रा ने पटना में दम तोड़ दिया। एक अन्य आरोपी का इलाज चल रहा है। पुलिस का कहना है कि लूट और हत्याकांड से जुड़े अन्य सुराग के लिए भाटपार रानी पुलिस के संपर्क बनाए हुए है