फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   A person should not be judged on the basis of his caste or language.

Deoria News: किसी व्यक्ति का मूल्यांकन उसकी जाति, भाषा के आधार पर नहीं

Mon, 12 Jan 2026 12:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 12 Jan 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
A person should not be judged on the basis of his caste or language.
देवरिया। रविवार को शहर के प्रताप-शिवा जी शाखा बस्ती के तत्वावधान में टाउनहाल के पीछे हिंदू सम्मेलन आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्वलन से हुआ।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र मार्ग प्रमुख राजेंद्र ने समाज, राष्ट्र और परिवार, भेष भूषा आहार से जुड़े कई अहम मुद्दों पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि हिंदू केवल एक शब्द नहीं, बल्कि एक जीवन पद्धति है। हिंदू कोई जाति नहीं, बल्कि एक संस्कृति है और किसी भी जाति धर्म से बढ़कर राष्ट्र है। किसी व्यक्ति का मूल्यांकन उसकी जाति, भाषा, संपत्ति या सामाजिक स्थिति के आधार पर नहीं किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि गुरुद्वारा के ग्रंथि दामोदर ने हिंदू समाज को संगठित रहने और अपनी संस्कृति, परंपराओं तथा मूल्यों की रक्षा करने का आग्रह किया। कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ. एसके अग्रवाल ने समस्त अतिथियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। संचालन विवेक कमानी ने किया। इस दौरान जिला सह संघ चालक अवनीश, पूर्व विधायक डॉ. सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी, विष्णु गोयल, पुरुषोत्तम मरोडिया, कैलाश वर्मा, प्रेम अग्रवाल, हीरा, उमाशंकर गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed