{"_id":"661c3c69032ac1bcbc036ce7","slug":"a-person-digging-the-foundation-and-his-family-members-were-beaten-and-injured-deoria-news-c-208-1-deo1004-123419-2024-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: नींव खोद रहे एक व्यक्ति व परिवार के सदस्यों को मारपीट कर किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: नींव खोद रहे एक व्यक्ति व परिवार के सदस्यों को मारपीट कर किया घायल
विज्ञापन
देवरिया। अपनी जमीन पर घर बनवाने के लिए नींव की खुदाई कर रहे एक व्यक्ति को उसके पट्टीदारों ने मारपीट कर घायल कर दिया। बीच बचाव करने पहुंचे उसकी मां, पत्नी व बेटे को मारपीट कर घायल कर दिया। इस मामले में पीड़ित ने अपनी तहरीर में सात लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कराया है।
अगस्तपार के रुपेश प्रसाद पुत्र रघुवंश दास कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में कहा कि वह अपनी जमीन पर मकान बनाने के लिए नींव की खोदाई कर रहे थे। इसका विरोध करते हुए मेरे पट्टीदार मनोज पुत्र रामराज ने रोक दिया। इसके बाद गाली-गलौज पर उतारू हो गए। मैंने विरोध किया मनोज, अपने पुत्र छोटू, टाईगर व बेटी छाया, पत्नी व दामाद के साथ मिल मुझे मारपीट कर घायल कर दिया। बीच बचाव करने मेरे परिवार के सदस्य आए तो उन्हें भी मारपीट कर जख्मी कर दिया।
इस घटना में मेरी पत्नी अर्चना देवी, बेटे शिवम व मेरी मां का सिर फट गया। आसपास के लोगों ने हम सभी का इलाज करवाया। इस संबंध में सीओ संजय कुमार रेड्डी ने बताया कि पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच कर रही है।