{"_id":"69e27ab33295f17ba50fd3d5","slug":"a-mischievous-monkey-mauled-a-teacher-and-two-students-deoria-news-c-208-1-deo1035-179690-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: उत्पाती बंदर ने शिक्षक और दो छात्रों को किया लहूलुहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: उत्पाती बंदर ने शिक्षक और दो छात्रों को किया लहूलुहान
Fri, 17 Apr 2026 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 17 Apr 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
तरकुलवा। थाना क्षेत्र में इन दिनों एक उत्पाती बंदर के आतंक से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।
शुक्रवार को बंदर ने एक बार फिर एक निजी स्कूल परिसर में घुसकर शिक्षक और दो छात्राओं को काट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आसपास के लोगों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तरकुलवा पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद परिजन उन्हें घर ले गए।
जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के कारी टोला जमुनी स्थित एक निजी विद्यालय के शिक्षक सिसवा-मुड़ीकटवा निवासी वीरेंद्र प्रसाद (32) पर स्कूल परिसर में ही बंदर ने अचानक हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इसी दौरान कारी टोला गांव की रितिका पुत्री दुर्गेश प्रसाद और एक अन्य छात्रा को भी बंदर ने काटकर जख्मी कर दिया।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, यह बंदर अब तक स्कूली बच्चों समेत तीन दर्जन से अधिक लोगों को काटकर घायल कर चुका है। लगातार हो रहे हमलों से अभिभावकों में भय व्याप्त है। अब लोग अपने बच्चों को स्कूल भेजने से कतराने लगे हैं। बंदर के आतंक की वजह से लोग घर से भी जरूरत पड़ने पर निकल रहे हैं।
विज्ञापन
इस संबंध में वन दरोगा नंदकिशोर ने बताया कि मामला संज्ञान में है और उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। जल्द ही बंदर को पकड़ने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।