फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   A massive fire broke out in a bus parked in Deoria bus depot

UP: देवरिया बस डिपो में खड़ी गाड़ी में लगी भीषण आग, धू-धूकर जली रोडवेज; बड़ा हादला टला

Tue, 26 Mar 2024 02:21 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 26 Mar 2024 02:21 PM IST
विज्ञापन
A massive fire broke out in a bus parked in Deoria bus depot
गाड़ी में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के देवरिया में बस स्टेशन पर एक बस में देर रात में आग लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका। समय से आग बुझने के कारण पास खड़ी अन्य बसे चपेट में आने से बच गई।
विज्ञापन


शहर के रामनाथ देवरिया निवासी बृजेश पांडे की एक बस यूपी 52 टी 2746 रोडवेज में अनुबंधित है और लार से गोरखपुर चलती है। सोमवार को निर्धारित मार्ग पर चलने के बाद यह देवरिया डिपो में आकर खड़ी हो गई थी। देर रात में इस बस में अचानक आग लग गई। 
विज्ञापन


आग की लपटें देख ड्यूटी पर तैनात रोडवेज कर्मियों ने इसकी सूचना अधिकारियों को दी। कुछ ही देर बाद मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंच गई। यह संयोग ही रहा की 15 मिनट में ही आग पर काबू पा लिया गया, अन्यथा पास खड़ी अन्य बसें में भी इसकी चपेट में आ सकती थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


देवरिया डिपो के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी राकेश पति त्रिपाठी ने बताया कि शार्ट सर्किट के चलते बस में आग लगी थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस और दमकल गाड़ी पहुंच गई और 15 से 20 मिनट के अंदर आग पर काबू पा लिया गया। समय से आग बुझ जाने के चलते पास खड़ी अन्य बसें भी इसकी चपेट में आने से बच गई अन्यथा बड़ी घटना हो सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed